उदयपुर में मारे गए कन्हैयालाल का अंतिम संस्कार थोड़ी देर में

उदयपुर. उदयपुर में मारे गए कन्हैयालाल का अंतिम संस्कार थोड़ी देर में होगा। उनका पार्थिव शरीर शहर के सबसे बड़े श्मशान घाट अशोक नगर पहुंच चुका है। उनकी अंत्येष्टी में भारी तादाद में लोग पहुंचे हैं। घटना के विरोध में पूरा शहर बंद है। इससे पहले पोस्टमार्टम के बाद जब उनका शव घर ले जाया गया, तो घर में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी ने कहा कि हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए, नहीं तो ये लोग कई लोगों को मारेंगे। हत्याकांड के दो आरोपियों गौस मोहम्मद और रियाज जब्बार को अरेस्ट कर लिया गया है। NIA और SIT इनसे पूछताछ के लिए उदयपुर पहुंच चुकी है। इस हत्याकांड की जांच अब NIA अपने हाथ में लेगी। गृह मंत्री अमित शाह के ऑफिस ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि NIA को पूरे मामले की जांच करने को कहा गया है। इस केस में किसी संगठन और अंतरराष्ट्रीय भूमिका की भी गहन जांच-पड़ताल की जाएगी। इधर, उदयपुर में दर्जी की तालिबानी तरीके से हत्या के बाद पूरे शहर में पुलिस तैनात कर दी गई है। 7 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू है। राजस्थान में ऐहतियातन 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद कर दिया गया है। एक महीने के लिए धारा 144 लागू की गई है। घटना के विरोध में उदयपुर समेत झालावाड़, डूंगरपुर, राजसमंद समेत कई शहर बंद हैं। मृतक कन्हैयालाल साहू का पोस्टमॉर्टम हो चुका है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- क्या प्लान और षड़यंत्र था? किससे लिंक है? अंतरराष्ट्रीय लिंक है क्या? इन सभी बातों का खुलासा होगा। कुछ असामाजिक तत्व हैं, जब तक वे न जुड़ें तब तक ऐसी घटना नहीं होती। इस एंगल से भी जांच जारी है। उधर, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया भी कन्हैयालाल के परिजनों से मिलने उदयपुर पहुंचे। उन्होंने कहा- सरकार का इंजिलेन्स फेल्योर है। अपराधियों में अब भय नहीं रहा। इधर, कन्हैयालाल के अंतिम संस्कार को लेकर उनके परिवार और पुलिस के बीच विवाद हो गया। पुलिस ने कहा कि घर के पास ही अंतिम संस्कार कर दिया जाए। परिवार और समाज शहर के सबसे बड़े अशोक नगर श्मशान में अंतिम संस्कार की मांग कर रहे थे। हालांकि बाद में समाज की मांग पर पुलिस ने अशोक नगर श्मशान घाट पर अंत्येष्टी की मंजूरी दे दी।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
आंध्र प्रदेश में ट्रक और बस में जोरदार टक्कर, 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत - ROAD ACCIDENT | जम्मू-कश्मीर के कठुआ में दिखे हथियारबंद लोग, सेना ने चलाया तलाशी अभियान - Jammu Kashmir | शंकराचार्य श्री श्री श्री 1008 स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज बने अखिल भारतीय गौशाला सहयोग परिषद के संरक्षक | राजस्थान की खेतड़ी माइंस में फंसे 8 अफसर निकाले गए:3 जयपुर रेफर, 7 अब भी अंदर; जमीन के 1875 फीट नीचे चल रहा है रेस्क्यू ऑपरेशन | सियासत का रक्तबीज: शिवराज को केजरीवाल की सिंपथी रास न आई, भरी महफिल में चौहान ने कहा 'भ्रष्टाचारी बीज', खोले राज - Shivraj Calls Kejriwal Raktbeej | उत्तराखंड के पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप, बढ़ाई गई सुरक्षा - Threat To Bomb Pantnagar Airport | LAC पर आज बहुत असामान्य तैनाती, चीन ने सीमा समझौतों का उल्लंघन किया: जयशंकर - Jaishankar LAC China | हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से फंसे कई मजदूर, 3 का रेस्क्यू - Kolihan Mine Lift Collapses | जयपुर के 35 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी: जयपुर ब्लास्ट की बरसी पर सुबह-सुबह स्कूलों के प्रिंसिपल को आया मेल | 10 राज्यों की 96 सीटों पर वोटिंग: बंगाल में TMC कार्यकर्ता की हत्या, बिहार में पोलिंग एजेंट की मौत, सुबह 11 बजे तक 24.87% वोटिंग |