3 दिन पहले अमेरिका में किडनैप 4 भारतीयों के शव मिले

अमृतसर. अमेरिका के कैलिफोर्निया में तीन दिन पहले अगवा किए गए पंजाबी परिवार के सभी सदस्यों के शव बरामद हो गए हैं। इनमें एक 8 महीने की बच्ची भी शामिल है। मर्स्ड काउंटी शेरिफ वर्न वार्नके ने भी इसकी पुष्टि की है। उन्होंने इस पूरी घटना को भयानक और डरावना बताया है। चारों की गोली मार कर हत्या की गई। अमेरिकी अधिकारियों ने बताया था कि चारों लोगों को बीते 3 अक्टूबर को दक्षिण हाईवे 59 के 800 ब्लॉक से अगवा कर लिया गया था। इस परिवार का अमेरिका में खुद का ट्रांसपोर्ट बिजनेस है। यह परिवार पंजाब के होशियारपुर जिले के टांडा के हरसी गांव का रहने वाला है। मर्स्ड काउंटी से सोमवार को 36 साल के जसदीप सिंह, उनकी पत्नी जसलीन कौर (27 साल) और बेटी आरोही (8 साल) और 39 साल के भाई अमनदीप सिंह को अगवा किया गया था। कैलिफोर्निया पुलिस ने इस मामले में 48 साल के एक शख्स को हिरासत में लिया है। जानकारी है कि आरोपी ने खुद को मारने की कोशिश भी की। अब उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस को इस मामले में लीड जसदीप के ATM के इस्तेमाल से मिली थी। इससे पहले कैलिफोर्निया के फायर अधिकारियों ने बीते सोमवार को मेरेड के बाहर एक ग्रामीण इलाके में अमनदीप सिंह का आग लगा हुआ ट्रक बरामद किया था। पुलिस ने शक जाहिर किया है कि किडनैपर्स ने आग लगाकर सबूत खत्म करने की कोशिश की थी।

 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मोदी बोले-करप्शन से लूटे गए ₹17000 करोड़ लोगों को लौटाए: हमारी एजेंसियों ने ₹1.25 लाख करोड़ जब्त किए, ये भी लौटाए जा सकते हैं | केजरीवाल आज हनुमान मंदिर जाएंगे: कल तिहाड़ से निकलने के बाद जनता और भगवान का धन्यवाद किया था, 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे | अवैध किडनी ट्रांसप्लांट केस में फोर्टिस का नर्सिंग स्टाफ गिरफ्तार: सर्जरी के बाद करता था मरीजों की देखरेख, दलालों से पूछताछ में मिले सबूत | 11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग: 11 बजे तक 26.67% मतदान, बंगाल में सबसे ज्यादा 33%, बिहार में चुनाव के दौरान दो की मौत | केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर सुनवाई: सुप्रीम कोर्ट ने केस फाइल मांगी, पूछा- 2 साल में 100 करोड़ का मामला 1100 करोड़ कैसे हो गया | भिंड में वोट डालने जा रहे युवक को गोली मारी: एमपी की 9 लोकसभा सीटों 11 बजे तक 30.21% वोटिंग, राजगढ़ में शराब पीकर पहुंचा पीठासीन अधिकारी | राहुल बोले- 400 सीट छोड़िए, इन्हें 150 भी नहीं मिलेंगी: आलीराजपुर में कहा- संविधान खत्म करना चाहती है बीजेपी और आरएसएस | मंत्री पीएस के नौकर के घर मिले ₹25 करोड़: रांची में 9 जगह ED की रेड, नोटों की गिनती जारी | सरकारी टीचर और उसके साथियों ने किया प्रिंसिपल का किडनैप: नौकरी लगाने के नाम पर हड़प लिए थे 10 लाख, पुलिस ने 4 घंटे पीछा कर छुड़ाया | तीसरा फेज, 11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग कल: MP में मामा, महाराजा और राजा की किस्मत दांव पर, महाराष्ट्र में ननद-भौजाई मैदान में |