बीच फेरों के मंडप से भागा दूल्हा: दुल्हन बनी प्रेमिका ने 20 किमी पीछा कर पकड़ा, बीच सड़क पर हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

जयपुर {Edited By: Sandeep Agarwal}: बरेली में दूल्हा बना युवक अपनी शादी के मंडप से भाग गया। उसकी शादी मंदिर में प्रेमिका से हो रहा थी। इसी बीच वह बहाना बनाकर मंडप से चला गया। इस पर दुल्हन बनी प्रेमिका ने करीब 20 किलोमीटर पीछा कर उसे पकड़ लिया। काफी देर तक बीच सड़क पर ड्रामा हुआ। इसके बाद मंदिर में दोनों की शादी कराई गई। 

ढाई साल से चल रहा था युवक से प्रेम प्रसंग
जानकारी के मुताबिक बरेली के पुराना शहर की रहने वाली युवती का ढाई साल से बदायूं जनपद के बिसौली के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जानकारी होने पर युवती के परिजनों ने बदनामी से बचने के लिए उसकी शादी कराने को तैयार हो गए। युवती ने भी प्रेमी को शादी के लिए राजी कर लिया। रविवार को बरेली के एक मंदिर में युवती के घरवालों की मौजूदगी में शादी करने की तैयारियां की गईं। युवती सजधज कर दुल्हन बनी। फेरे लेने के लिए मंदिर में सजाए गए मंडप में आई। यहां अचानक प्रेमी का दिमाग घूम गया। वह प्रेमिका से खुद को सजने-संवरने और अपनी मां को बुलाने की बात कहकर मंडप से चला गया। 

बस में पकड़ा प्रेमी को 
काफी देर तक प्रेमी के न लौटाने पर दुल्हन ने फोन पर दूल्हे से संपर्क किया तो उसने बताया कि वह अपनी मां को बुलाने बिसौली जा रहा है। इसके बाद दुल्हन ने करीब 20 किमी पीछा कर दूल्हे को भमोरा में एक बस में बैठे हुए पकड़ लिया। युवती को दुल्हन के लिबास में देखकर लोग हैरत में पड़ गए। 

हर किसी के जहन में यह सवाल था कि आखिर माजरा क्या है। बाद में पता लगा कि दूल्हा मंडप से भाग आया है। दुल्हन ने उसे बस से उतार लिया, वहीं दूल्हा अपनी मां को लेकर आने की जिद करने लगा तो दुल्हन उसे फेरे लेकर शादी करने की जिद पर अड़ गई। 
दोनों के बीच काफी देर तक विवाद होता रहा। मौके पर भीड़ जमा हो गई। बाद में युवक मान गया और दुल्हन के साथ मंदिर आ गया। भमोरा के शिव मंदिर में शादी कर दुल्हन बनी प्रेमिका के गले में मंगल सूत्र बांधा। इसके बाद दुल्हन हंसी खुशी अपने पति सहित घरवालों के साथ बरेली चली गई।
 

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर के 35 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी: जयपुर ब्लास्ट की बरसी पर सुबह-सुबह स्कूलों के प्रिंसिपल को आया मेल | 10 राज्यों की 96 सीटों पर वोटिंग: बंगाल में TMC कार्यकर्ता की हत्या, बिहार में पोलिंग एजेंट की मौत, सुबह 11 बजे तक 24.87% वोटिंग | पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी तो हम पहना देंगे: मुजफ्फरपुर में मोदी ने पूछा- डरपोक पीएम देश चला सकता है क्या | CBSE ने 12वीं का रिजल्ट घोषित किया, 87.98% स्टूडेंट पास हुए | मोदी बोले-करप्शन से लूटे गए ₹17000 करोड़ लोगों को लौटाए: हमारी एजेंसियों ने ₹1.25 लाख करोड़ जब्त किए, ये भी लौटाए जा सकते हैं | केजरीवाल आज हनुमान मंदिर जाएंगे: कल तिहाड़ से निकलने के बाद जनता और भगवान का धन्यवाद किया था, 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे | अवैध किडनी ट्रांसप्लांट केस में फोर्टिस का नर्सिंग स्टाफ गिरफ्तार: सर्जरी के बाद करता था मरीजों की देखरेख, दलालों से पूछताछ में मिले सबूत | 11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग: 11 बजे तक 26.67% मतदान, बंगाल में सबसे ज्यादा 33%, बिहार में चुनाव के दौरान दो की मौत | केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर सुनवाई: सुप्रीम कोर्ट ने केस फाइल मांगी, पूछा- 2 साल में 100 करोड़ का मामला 1100 करोड़ कैसे हो गया | भिंड में वोट डालने जा रहे युवक को गोली मारी: एमपी की 9 लोकसभा सीटों 11 बजे तक 30.21% वोटिंग, राजगढ़ में शराब पीकर पहुंचा पीठासीन अधिकारी |