जीत के बाद बालकनाथ ने लहराया भगवा झंडा:बहरोड़ में नतीजे आने के बाद प्रत्याशी को पीटा; शकुंतला रावत हारीं, टीकाराम जीतेमें भाजपा भारी, थानागाजी में कांग्रेस

अलवर नतीजा आते ही प्रत्याशी को भीड़ ने पीटा:

  •  

 

अलवर विधानसभा की काउंटिंग के दौरान बहरोड़ सीट पर रिजल्ट के बाद निर्दलीय प्रत्याशी बलजीत यादव को आर्ट्स कॉलेज से बाहर कुछ लोगों ने उन्हें घेरा और पिटाई शुरू कर दी। इस सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. जसवंत सिंह यादव जीते हैं। उन्हें 69,143 वोट मिले, उनकी जीत का मार्जिन 16,815 रहा। वहीं निर्दलीय बलजीत यादव को 52,328 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी संजय यादव 45,601 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। वहीं मुंडावर में कांग्रेस प्रत्याशी ललित कुमार यादव 33,896 वोटों से आगे चल रहे हैं। इधर, तिजारा सीट पर महंत बालकनाथ कांग्रेस प्रत्याशी इमरान खान पर भारी पड़ रहे हैं।

हर विधानसभा के लिए काउंटिंग के लिए अलग से कक्ष निर्धारित किए गए हैं। सबसे अधिक अलवर ग्रामीण में 22 राउंड काउंटिंग होगी। इसका रिजल्ट भी सबसे देरी से आने की संभावना है। वहीं सबसे कम 18 राउंड कठूमर, थानागाजी और बहरोड़ में होंगे। इन सीटों का रिजल्ट सबसे पहले आने की संभावना है।

बहरोड़ में काउंटिंग के बाद आर्ट्स कॉलेज के बाहर निर्दलीय प्रत्याशी बलजीत यादव को भीड़ ने घेर लिया। उनके साथ मारपीट कर दी।

बहरोड़ में काउंटिंग के बाद आर्ट्स कॉलेज के बाहर निर्दलीय प्रत्याशी बलजीत यादव को भीड़ ने घेर लिया। उनके साथ मारपीट कर दी।

अलवर की 11 सीटों में से 5 सीटें कांग्रेस ने जीती थी, जबकि बीजेपी की झोली में 2 सीटें आई थी-

सीट मुकाबला आगे/पीछे/जीते
1. अलवर शहर संजय शर्मा V/s अजय अग्रवाल संजय शर्मा (बीजेपी) 9382 वाेटों से आगे
2. अलवर ग्रामीण टीकाराम जूली V/s जयराम जाटव टीकाराम जूली (कांग्रेस) 22,791 वाेटों से आगे
3. बहरोड़ डॉ. जसवन्त सिंह यादव V/s संजय यादव डॉ. जसवन्त सिंह यादव (बीजेपी) 16,815 वोटों से जीते
4. बानसूर शकुंतला रावत V/s देवी सिंह शेखावत v/s रोहताश सिंह ASP देवी सिंह शेखावत (बीजेपी) 7350 वाेटों से आगे
5. रामगढ़ जय आहूजा V/s जुबेर खान जुबेर खान (कांग्रेस) 21,666 वाेटों से आगे
6. किशनगढ़बास दीपचंद खैरिया V/s रामहेत यादव रामहेत यादव (बीजेपी) 10,018 वाेटों से आगे
7. तिजारा महंत बालकनाथ V/s इमरान खान महंत बालकनाथ (बीजेपी) 11,000 वाेटों से आगे
8. थानागाजी कांती प्रसाद मीणा V/s हेम सिंह हेम सिंह (बीजेपी) 946 वाेटों से आगे
9. कठूमर रमेश खींची V/s संजना रमेश खींची (बीजेपी) 2570 वाेटों से आगे
10. राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ बन्नाराम मीणा V/s मांगेलाल मीणा मांगेलाल मीणा (कांग्रेस) 4427 वाेटों से आगे
11. मुंडावर मंजीत चौधरी V/s ललित कुमार यादव ललित कुमार यादव (कांग्रेस) 33,896 वाेटों से आगे

कैसे होगी काउंटिंग, ये रहेगी व्यवस्था

तिजारा में बीजेपी को बढ़त मिल रही है। एक बार कांग्रेस के इमरान खान आगे निकले थे। इसके बाद से महंत बालकनाथ लगातार आगे चल रहे हैं।

किशनगढबास भाजपा के रामहेत यादव ने बढ़त बनाई हुई है।

मुण्डावर मुंडावर में कांग्रेस के ललित कुमार यादव 30 हजार से अधिक वोटों से आगे हैं।

बहरोड़ में बीजेपी के डॉ. जसवन्त सिंह यादव 16,815 वोटों से जीते।

अलवर ग्रामीण अलवर ग्रामीण में कांग्रेस प्रत्याशी टीकाराम जूली जीते।

थानागाजी में EVM की बैटरी डिस्चार्ज होने के कारण काउंटिंग रोकी गई थी। यहां से भाजपा के हेम सिंह 1000 से भी कम अंतर के साथ लीड बनाए हुए हैं।

अलवर शहर में भाजपा से संजय यादव ने शुरुआत से ही लीड कायम रखी है। वे लगातार आगे चल रहे हैं।

रामगढ में कांग्रेस बड़े अंतर से आगे है।

कठूमर में भाजपा के रमेश खींची आगे चल रहे हैं।

बानसूर में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। शुरुआती चरणों में कांग्रेस की शकुंतला रावत आगे थी। इसके बाद भाजपा के देवी सिंह लगातार बढ़त बनाए हुए हैं।

राजगढ-लक्ष्मणगढ शुरुआती चरणों में भाजपा के बन्नाराम मीणा आगे थे अब कांग्रेस के मांगेलाल ने बढ़त बना ली है।

अलवर जिले की किस विधानसभा सीट पर कितने प्रत्याशी-

अलवर ग्रामीण

प्रत्याशी का नाम पार्टी

1. जयराम जाटव

बीजेपी
2. टीकाराम जूली कांग्रेस
3. महावीर प्रसाद राजोरिया आप
4. जगदीश प्रसाद बसपा
5. मुकेश कुमार आरएलपी
6. मीना कुमारी निर्दलीय
7. निशा देवी निर्दलीय

कुल वोटर: 2,60,814 वोटिंग हुई: 74.5%

अलवर शहर

प्रत्याशी का नाम पार्टी
1. संजय शर्मा बीजेपी
2. अजय कुमार अग्रवाल कांग्रेस
3. नेहा शर्मा बसपा
4. पन्नालाल निर्दलीय
5. भरत भूषण निर्दलीय
6. डॉ. महेश वर्मा निर्दलीय
7. सुनील कुमार अग्रवाल निर्दलीय

कुल वोटर: 2,61,551 वोटिंग हुई: 65.68%

तिजारा

प्रत्याशी का नाम पार्टी
1. महंत बालकनाथ बीजेपी
2. इमरान खान कांग्रेस
3. हेमकरण बसपा
4. निर्मल सिंह आप
5. उदमीराम एएसपी
6. देवेंद्र निर्दलीय
7. मनीष कुमार निर्दलीय
8. राजू दायमा निर्दलीय
9. सुल्तान सिंह पालीवाल निर्दलीय
10. राशिद खान निर्दलीय
11. प्रीतम सिंह निर्दलीय
12. सत्येंद्र कुमार निर्दलीय

कुल वोटर: 2,60,907 वोटिंग हुई: 86.11%

किशनगढबास

प्रत्याशी का नाम पार्टी
1.रामहेत सिंह यादव बीजेपी
2. दीपचन्द खैरिया कांग्रेस
3. चरण सिंह यादव आम आदमी पार्टी
4. सिमरत संधु बसपा
5. जगदीश चन्द्र यादव अभिनव राजस्थान
6. जावेद खान ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन
7. हरिनारायण पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
8. दीपक कुमार निर्दलीय
9. रेखा चौधरी निर्दलीय

कुल वोटर: 2,54,304 वोटिंग हुई: 78.55%

बहरोड़

प्रत्याशी का नाम पार्टी
1. डॉ. जसवन्त सिंह यादव बीजेपी
2. संजय यादव कांग्रेस
3. हरदान सिंह गुर्जर आम आदमी पार्टी
4. नत्थुराम बहुजन मुक्ति पार्टी
5. बलजीत यादव राष्ट्रीय जनता सेना
6. हेमन्त शर्मा एडवोकेट इंडियन पीपुल्स ग्रीन पार्टी
7. महेन्द्र कुमार निर्दलीय

कुल वोटर: 2,32,128 वोटिंग हुई: 74.25

रामगढ

प्रत्याशी का नाम पार्टी
1. जय आहूजा बीजेपी
2. जुबेर खान कांग्रेस
3. दीवान चन्द बहुजन समाज पार्टी
4. विश्वेन्द्र सिंह आम आदमी पार्टी
5. इजहार जननायक जनता पार्टी
6. सुखवंत सिंह आजाद समाज पार्टी
7. अनूप कुमार निर्दलीय
8. इकबाल सिंह निर्दलीय
9. उमरदीन खान निर्दलीय
10. गुरविन्दर सिंह निर्दलीय
11. जय सिंह निर्दलीय
12. नवल सिंह निर्दलीय
12. दिनेश निर्दलीय
13. नितेश कुमार निर्दलीय
14. भजन लाल सैनी निर्दलीय
15. मुखत्यार सिंह निर्दलीय

कुल वोटर: 2,70,651 वोटिंग हुई: 77.43%

राजगढ-लक्ष्मणगढ

प्रत्याशी का नाम पार्टी
1. बन्ना राम मीना बीजेपी
2. मांगेलाल मीना कांग्रेस
3. धर्म सिंह धानका बहुजन समाज पार्टी
4. नन्द लाल आम आदमी पार्टी
5. सूरज भान धानका समाजवादी पार्टी
6. अमर चन्द मीना निर्दलीय
7. विजय समर्थलाल निर्दलीय
8. शीला मीना निर्दलीय
9. राहुल निर्दलीय
10. महेन्द्र कुमार मीना निर्दलीय
11. अमर चन्द मीना निर्दलीय
12. रामोतार मीना निर्दलीय
13. जौहरीलाल निर्दलीय निर्दलीय
14. जसराम मीना निर्दलीय
15. जगदीश निर्दलीय निर्दलीय
16. कपिल निर्दलीय
17. ओम प्रकाश मीना निर्दलीय

कुल वोटर: 2,63,382 वोटिंग हुई: 69.39%

कठूमर

प्रत्याशी का नाम पार्टी
1. रमेश खींची बीजेपी
2. संजना कांग्रेस
3. दिनेश बहुजन समाज पार्टी
4. सुनिल बैरवा आम आदमी पार्टी
5. करण चन्द निर्दलीय
6. जल सिंह निर्दलीय
7. ठाकुर सिंह पंवार निर्दलीय
8. मंगलराम निर्दलीय
9. मोती लाल निर्दलीय

कुल वोटर: 2,27,710 वोटिंग हुई: 71.01%

थानागाजी

प्रत्याशी का नाम पार्टी
1. हेम सिंह बीजेपी
2. कान्ति प्रसाद कांग्रेस
3. बनवारी लाल शर्मा बहुजन समाज पार्टी
4. कैलाश आम आदमी पार्टी
5. चन्द्रप्रकाश अंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया
6. रोहिताश घांघल आजाद समाज पार्टी (कांशी राम)
7. श्वेता समाजवादी पार्टी
8. अलकेश मीना निर्दलीय
9. बोदन लाल बलाई निर्दलीय
10. धन्ना लाल निर्दलीय
11. नरेश कुमार निर्दलीय
12. रामचरण कोली निर्दलीय
13. भूपेश सिंह राजावत निर्दलीय
14. कुलदीप शर्मा निर्दलीय

कुल वोटर: 2,20,611 वोटिंग हुई: 76.08%

मुंडावर

प्रत्याशी का नाम पार्टी
1. मंजीत धर्मपाल चौधरी बीजेपी
2. ललित यादव कांग्रेस
3. अनिता चौधरी आम आदमी पार्टी
4. पृथ्वीराज बहुजन समाज पार्टी
5. अंजली यादव आजाद समाज पार्टी (कांशी राम)
6. प्रदीप कुमार निर्दलीय
7. राजू राम निर्दलीय
8. राजेन्द्र चौधरी निर्दलीय
9. वेद प्रकाश यादव निर्दलीय
10. हरि सिंह शर्मा निर्दलीय

कुल वोटर: 2,37,428 वोटिंग हुई: 75.65%

बानसूर

प्रत्याशी का नाम पार्टी
1. देवी सिंह शेखावत बीजेपी
2. शकुन्तला रावत कांग्रेस
3. मुकेश बहुजन समाज पार्टी
4. रोहिताश कुमार आजाद समाज पार्टी (कांशी राम)
5. नीता बाई निर्दलीय

कुल वोटर: 2,51,541 वोटिंग हुई: 71.24%

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
आंध्र प्रदेश में ट्रक और बस में जोरदार टक्कर, 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत - ROAD ACCIDENT | जम्मू-कश्मीर के कठुआ में दिखे हथियारबंद लोग, सेना ने चलाया तलाशी अभियान - Jammu Kashmir | शंकराचार्य श्री श्री श्री 1008 स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज बने अखिल भारतीय गौशाला सहयोग परिषद के संरक्षक | राजस्थान की खेतड़ी माइंस में फंसे 8 अफसर निकाले गए:3 जयपुर रेफर, 7 अब भी अंदर; जमीन के 1875 फीट नीचे चल रहा है रेस्क्यू ऑपरेशन | सियासत का रक्तबीज: शिवराज को केजरीवाल की सिंपथी रास न आई, भरी महफिल में चौहान ने कहा 'भ्रष्टाचारी बीज', खोले राज - Shivraj Calls Kejriwal Raktbeej | उत्तराखंड के पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप, बढ़ाई गई सुरक्षा - Threat To Bomb Pantnagar Airport | LAC पर आज बहुत असामान्य तैनाती, चीन ने सीमा समझौतों का उल्लंघन किया: जयशंकर - Jaishankar LAC China | हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से फंसे कई मजदूर, 3 का रेस्क्यू - Kolihan Mine Lift Collapses | जयपुर के 35 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी: जयपुर ब्लास्ट की बरसी पर सुबह-सुबह स्कूलों के प्रिंसिपल को आया मेल | 10 राज्यों की 96 सीटों पर वोटिंग: बंगाल में TMC कार्यकर्ता की हत्या, बिहार में पोलिंग एजेंट की मौत, सुबह 11 बजे तक 24.87% वोटिंग |