केजरीवाल की गिरफ्तारी-रिमांड पर फैसला सुरक्षित:ED ने हाईकोर्ट से कहा- अंधेरे में तीर नहीं चलाया; वॉट्सऐप चैट-हवाला ऑपरेटर्स के बयान हैं

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी और रिमांड को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है। जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की अदालत में सुनवाई चल रही है। केजरीवाल की ओर से सीनियर एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी और एडवोकेट विक्रम चौधरी मौजूद हैं। ED की तरफ से ASG एसवी राजू ने पैरवी की।

सिंघवी ने कहा- लेवल प्लेइंग को ध्यान में रखते हुए यह बहुत इम्पॉर्टेंट केस है। इसमें स्वतंत्र और निष्पक्ष लोकसभा चुनाव शामिल हैं, जो लोकतंत्र का हिस्सा है। इससे हमारा मूलभूत ढांचा बनता है। केजरीवाल की गिरफ्तारी से यह निश्चित हो गया है कि वो लोकतांत्रिक गतिविधियों में नहीं शामिल हो पाएंगे।

मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि पहला समन अक्टूबर 2023 को भेजा गया और गिरफ्तारी 21 मार्च को हुई। इससे दुर्भावना की बू आती है और इससे हमारा मूलभूत ढांचे को नुकसान पहुंच रहा है। मैं यहां राजनीतिक की नहीं, बल्कि कानून की बात कर रहा हूं। गिरफ्तारी की टाइमिंग इशारा करती है कि यह असंवैधानिक है।

इस पर ED के वकील ASG राजू ने कहा- मान लीजिए कोई इलेक्शन से 2 दिन पहले मर्डर कर देता है तो क्या उसे गिरफ्तार नहीं किया जाएगा? क्या उसकी गिरफ्तारी मूलभूत ढांचे को नुकसान पहुंचाएगी। आप मर्डर करेंगे और कहेंगे कि मुझे गिरफ्तार नहीं किया जा सकता, क्योंकि इससे मूलभूत ढांचे को नुकसान होगा।

ASG राजू ने कहा- अपराधी और आरोपी यह नहीं कह सकते कि हम गुनाह करेंगे और हमें इसलिए गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, क्योंकि चुनाव हैं। ये हास्यास्पद है। इससे तो अपराधियों को खुलेआम घूमने का लाइसेंस मिल जाएगा। हम अंधेरे में तीर नहीं चला रहे। हमारे पास वॉट्सऐप चैट, हवाला ऑपरेटर्स के बयान और इनकम टैक्स का डेटा भी है।

5 घंटे चली बहस के बाद जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने फैसला सुरक्षित रख लिया।

केजरीवाल की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई से जुड़े अपडेट्स मिनट टु मिनट पढ़ें...

अपडेट्स

26 मिनट पहले

  • कोर्ट रूम LIVE...

ED: क्या आप कोर्ट की कार्यवाही की रिकॉर्डिंग कर रहे हैं? बहुत सारे लोगों ने आपको सुना है?

सिंघवी: इसका क्या मतलब है?

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने केजरीवाल की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया।

26 मिनट पहले

  • कोर्ट रूम LIVE...

सिंघवी: ED कह रही है कि एक आतंकवादी आर्मी की गाड़ी उड़ा देता है, ये एक अजीब उदाहरण है। जो आरोप केजरीवाल पर लगाए जा रहे हैं, वो अपराध क्या चुनावों के ऐलान के बाद हुए हैं? जज ये रिकॉर्डिंग देख सकती हैं, इन्होंने ऐसा कहा है।

34 मिनट पहले

  • कोर्ट रूम LIVE...

सिंघवी: इस बात के कोई सबूत नहीं हैं कि केजरीवाल मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल थे। ऐसे में यह कहना कि दिल्ली के मुख्यमंत्री हवाला ट्रांजैक्शंस कर रहे होंगे, यह हास्यास्पद और निरर्थक है।

35 मिनट पहले

  • कोर्ट रूम LIVE...

सिंघवी: घोटाला काफी पहले सामने आया, यही मेरा पॉइंट है कि इलेक्शन के बीच में गिरफ्तारी क्यों हो रही है। साफ है कि बहुत पहले हुए घोटाले का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है ताकि फायदा उठाया जा सके।

40 मिनट पहले

  • कोर्ट रूम LIVE...

ED: आपने मेरी दलील को समझा नहीं।

केजरीवाल: कुछ दलीलें समझी नहीं जा सकती हैं।

कोर्ट: जहां तक मैं दोनों तरफ की दलीलों को समझ पा रही हूं, ये सही हैं।

केजरीवाल की ओर से एडवोकेट विक्रम चौधरी: ऐसा लग रहा है कि जज ट्रायल पर हैं।

41 मिनट पहले

  • कोर्ट रूम LIVE...

केजरीवाल की ओर से सिंघवी: आप संज्ञान में लिए जाने की बात कर रहे हैं। मुझे आश्चर्य है कि ये अब ये बात क्यों कर रहे हैं। इसकी उम्मीद तो मुझ जैसे नौसिखिए से की जानी चाहिए, मिस्टर राजू जैसे वरिष्ठ से नहीं। ये 2 साल पहले हुआ था, इससे केजरीवाल की गिरफ्तारी का क्या लेना, जो 21 मार्च को हुई।

53 मिनट पहले

  • कोर्ट रूम LIVE...

ED: पार्टी के सभी बड़े फैसले राष्ट्रीय संयोजक लेते हैं। अगर कंपनी कोई अपराध करती है तो केजरीवाल जिम्मेदार हैं। कंपनी से मेरा मतलब AAP है।
ED: हमने दिखाया कि जब मनी लॉन्ड्रिंग का अपराध किया गया, तब केजरीवाल कंपनी (AAP) के सभी मामलों के लिए जिम्मेदार हैं।

56 मिनट पहले

  • कोर्ट रूम LIVE...

ED: सबूत कह रहे हैं कि फंड का इस्तेमाल गोवा में AAP के चुनाव प्रचार में किया गया। तो AAP को फायदा हुआ, क्योंकि उसने पैसा इस्तेमाल किया। हम कह रहे हैं कि AAP लोगों की एसोसिएशन है। एक राजनीतिक दल लोगों की संस्था होती है। केजरीवाल इसके मुखिया थे इसलिए वो AAP के मामलों के लिए वो जिम्मेदार हैं। वो पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हैं।

04:02 PM3 अप्रैल 2024

  • कोर्ट रूम LIVE...

कोर्ट: मैं फैसला सुरक्षित रखूं, इससे पहले केस फाइल देखना चाहूंगी।

ED: हम इन्हें मार्क करके आपको दिखाएंगे।

04:01 PM3 अप्रैल 2024

  • कोर्ट रूम LIVE...

ED: हमारे पास वॉट्सऐप चैट हैं, हवाला ऑपरेटर्स के बयान हैं। ऐसा नहीं है कि हम अंधेरे में तीर चला रहे हैं। हमारे पास बड़े पैमाने पर इनकम टैक्स का डेटा भी है।

03:58 PM3 अप्रैल 2024

  • कोर्ट रूम LIVE...

ED: हमारा केस है कि केजरीवाल को गिरफ्तार इसलिए किया गया, क्योंकि वह शामिल थे। गवाह के बयान से यह साफ हो जाता है कि वो खुद इसमें शामिल थे। सिर्फ कुछ गवाहों ने आपका नाम नहीं लिया तो इसका मतलब यह नहीं है कि इससे आपको राहत मिल जाएगी। मैं पहली बार ऐसा क्रिमिनल लॉ सीख रहा हूं।

03:57 PM3 अप्रैल 2024

  • कोर्ट रूम LIVE...

ED: ये कहते हैं कि इन बयानों पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। क्या होता है, जब एक जांच अधिकारी किसी गवाह को बयान दर्ज करने के लिए बुलाता है। वो बयान दर्ज करता है फिर जांच अधिकारी उसे और सबूत और दस्तावेज दिखाता है। तीसरे, चौथे, पांचवें बयान में असली चीज निकलेगी।

03:54 PM3 अप्रैल 2024

  • कोर्ट रूम LIVE...

ED: केजरीवाल का इतना प्रभाव है कि उन्हें पहले की चार्जशीट की कॉपी हासिल हो गई। केजरीवाल झूठे बयान देने के आरोपी हैं।

03:50 PM3 अप्रैल 2024

  • कोर्ट रूम LIVE...

ED: यह सारी बातें मनीष सिसोदिया केस में फैसले के बाद आई हैं। यह नहीं कहा जा सकता कि कुछ नया नहीं है। केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया। ऐसा नहीं है कि हम सिर्फ पुराने बयानों के आधार पर ऐसा कर रहे हैं, ये सिर्फ इनका वहम है। ये ED की गलत तस्वीर पेश करना चाहते हैं। ये कहना कि आखिरी बयान अगस्त 2023 में लिया गया था, ये पूरी तरह गलत है।

03:48 PM3 अप्रैल 2024

  •  
  • कोर्ट रूम LIVE...

ED: इस पूरे पैसे की ट्रेल है। हमने इस मनी ट्रेल का पता लगाया है। इस पैसे का इस्तेमाल कर लिया गया होगा और इसीलिए पैसा मिल नहीं रहा है।

03:47 PM3 अप्रैल 2024

  • कोर्ट रूम LIVE...

ED: बड़े पैमाने पर वेंडर्स, वर्कर्स, एडवर्टाइजर्स और लोगों ने कैश पेमेंट किया। इस कैश पेमेंट का कोई हिसाब-किताब नहीं है। कैश का सोर्स घूस है। ये रकम 100 करोड़ या उससे थोड़ी कम होगी। आप कैंडिडेट ने भी यह माना है।

03:45 PM3 अप्रैल 2024

  • कोर्ट रूम LIVE...

ED: आप बयानों को बांट नहीं सकते कि इन स्टेटमेंट को सही ना माना जाए। ये अभी भी ऐसा कर रहे हैं। ऐसा तो कभी नहीं देखा गया।

03:43 PM3 अप्रैल 2024

  • कोर्ट रूम LIVE...

ED: ट्रायल कोर्ट का आदेश कोई मशीनी आदेश नहीं था। कोर्ट ने जांच अधिकारी की दी रिपोर्ट को देखा, दस्तावेज देखे। आप कह सकते हैं कि ED ने दबाव डाला, क्या आप कह सकते हैं कि मजिस्ट्रेट ने भी इन लोगों पर प्रेशर डाला?

03:41 PM3 अप्रैल 2024

  • कोर्ट रूम LIVE...

ED: इस बात पर तो कोई विवाद नहीं है कि गिरफ्तारी के 24 घंटे बाद उन्हें पेश किया गया। उन्हें गिरफ्तारी का आधार भी बताया गया। गिरफ्तारी से पहले भी इनकी पत्नी को बताया गया। हमने एकदम स्पष्ट कारण बताए थे। PMLA के तहत नियमों का पालन किया गया।

03:34 PM3 अप्रैल 2024

  • कोर्ट रूम LIVE...

ED: एक आतंकवादी का केस मान लीजिए। आप आर्मी की गाड़ी उड़ा देंगे और कहेंगे कि मैं चुनाव लड़ना चाहता हूं इसलिए मुझे छू नहीं सकते। ये किस तरह की बहस है। दिए गए बयानों पर विश्वास किया जाए या नहीं, यह ट्रायल का मसला है। अदालत खुद को जांच अधिकारी की जगह नहीं रख सकती है। गवाहों के बयान बताते हैं कि शराब नीति बनाए जाते समय इसमें बाहरी लोग भी शामिल थे।

03:31 PM3 अप्रैल 2024

  • कोर्ट रूम LIVE...

ED: अगर कोई आम आदमी अपराध करता है तो उसे सलाखों के पीछे जाना पड़ता है। लेकिन आप मुख्यमंत्री हैं तो आपको गिरफ्तार नहीं किया जा सकता? आप पूरे देश को लूट लेंगे, लेकिन कोई आपको छू नहीं सकता, क्योंकि इलेक्शन आ रहे हैं। आप कहते हैं कि आपकी गिरफ्तारी से मूलभूत ढांचे पर नुकसान होगा। ये किस तरह का बेसिक स्ट्रक्चर है।

03:28 PM3 अप्रैल 2024

  •  
  •  
  •  

कोर्ट रूम LIVE...

ED: अपराधी और आरोपी यह नहीं कह सकते कि हम गुनाह करेंगे और हमें इसलिए गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, क्योंकि चुनाव हैं। ये हास्यास्पद है। इससे तो अपराधियों को खुलेआम घूमने का लाइसेंस मिल जाएगा।

ED: मान लीजिए कोई इलेक्शन से 2 दिन पहले मर्डर कर देता है तो क्या उसे गिरफ्तार नहीं किया जाएगा? क्या उसकी गिरफ्तारी मूलभूत ढांचे को नुकसान पहुंचाएगी। आप मर्डर करेंगे और कहेंगे कि मुझे गिरफ्तार नहीं किया जा सकता, क्योंकि इससे मूलभूत ढांचे को नुकसान होगा।

03:25 PM3 अप्रैल 2024

  •  
  •  
  •  

कोर्ट रूम LIVE...

ED: दलील है कि अगर मैंने कुछ किया है तो मेरे घर से कुछ मिलेगा। लेकिन अगर आपने पैसा किसी और को दे दिया है तो आपके घर कहां से मिलेगा?
ED: यहां सवाल उठ रहा है कि मेरे घर से कुछ नहीं मिला? पैसा तो आपने गोवा इलेक्शन में इस्तेमाल कर लिया। और जब ईडी आपसे पूछती है कि पैसा कहां है तो आप कहते हैं कि मुझे नहीं पता।
ED: मान लीजिए कोई मर्डर केस है। अगर डेड बॉडी नहीं मिलती है तो भी किसी आदमी से पूछताछ की जा सकती है। अगर बॉडी नहीं मिली तो इसका मतलब यह नहीं है कि मर्डर नहीं हुआ है।

03:24 PM3 अप्रैल 2024

  •  
  •  
  •  

कोर्ट रूम LIVE...

ED: ये सब चुनाव से काफी पहले हुआ है। अब ये कह रहे हैं कि चुनाव है। फैक्ट यह है कि शराब नीति फायदा पहुंचाने और बदले में कुछ पाने के लिए बनाई गई और काफी पहले यह हुआ है। चुनाव का तो खाली हौवा बनाया जा रहा है। ऐसा नहीं है कि ED अब एक्टिव हुई है।

03:23 PM3 अप्रैल 2024

  •  
  •  
  •  

कोर्ट रूम LIVE...

ED: ये फैक्ट है कि मनी लॉन्ड्रिंग हुई है। इसमें कोई शक नहीं है। इस बात के सबूत हैं। इस ऑर्डर को चैलेंज नहीं किया गया। सभी ने इसे माना।

ED: आज केजरीवाल का एटिट्यूड ऐसा है, जैसे वो संत हों। वास्तव में आपने इसे बहुत सोच समझकर किया। बहुत मेहनत के साथ ED को इस मामले में सबूत मिले। ED को रोकने की कोशिश की गई। बड़ी संख्या में फोन और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को खत्म किया गया। इनकी कीमत करोड़ों में है। आप इस तरह से अपने फोन बदल या बर्बाद नहीं कर सकते हैं। आपने विजय नायर जैसे बिचौलियों के जरिए काम किया।

03:22 PM3 अप्रैल 2024

  •  
  •  
  •  

कोर्ट रूम LIVE...

ED: हम थोड़ा कन्फ्यूज हैं कि इस याचिका में इस तरह बहस हो रही है, जैसे ये बेल एप्लीकेशन हो। ये गिरफ्तारी खारिज करने की याचिका ना हो। हम AAP की कुछ प्रॉपर्टीज पर छानबीन करना चाहते हैं। अगर हम ऐसा करते हैं कि तो ये कहेंगे कि इलेक्शन के टाइम पर किया है। अगर हम करते हैं तो कहेंगे कि प्रूफ कहां हैं। जहां तक केजरीवाल का मामला है, जांच अभी पूरी नहीं हुई है। अभी यह शुरुआती स्टेज पर है। इन्होंने खुद रिमांड का विरोध नहीं किया।

03:10 PM3 अप्रैल 2024

  •  
  •  
  •  

लंच के बाद सुनवाई फिर शुरू

केजरीवाल केस की दिल्ली हाईकोर्ट में फिर से सुनवाई शुरू हो गई है। अब ED की ओर से ASG एसवी राजू अपनी दलीलें रख रहे हैं।

01:58 PM  3 अप्रैल 2024

  •  
  •  
  •  

लंच के बाद दोबारा सुनवाई होगी

केजरीवाल के मामले पर लंच के बाद सुनवाई होगी।

01:57 PM  3 अप्रैल 2024

  •  
  •  
  •  

कोर्ट रूम LIVE...

केजरीवाल की ओर से वरिष्ठ वकील अमित देसाई ने दलील देने की कोशिश की।

ED: कोई आम आदमी सीनियर वकील का खर्च नहीं उठा सकता है। आप ताकतवर हो सकते हैं, आप अमीर हो सकते हैं, लेकिन आप इस तरह दो सीनियर वकील नहीं ला सकते हैं।

कोर्ट: हम लंच के बाद ED को सुनेंगे। मिस्टर देसाई आप को अगर कुछ कहना हो तो जब दोबारा बैठेंगे तब कहिएगा।

01:56 PM  3 अप्रैल 2024

  •  
  •  
  •  

कोर्ट रूम LIVE...

सिंघवी: हमारा पॉइंट यहां सिर्फ यह है कि यह केस बेहद कमजोर श्रेणी में आता है। (मनीष सिसोदिया मामले में आदेश का जिक्र किया) केवल यही आरोप है कि इन लोगों ने मुझे पैसा दिया और इसलिए मैं भी शामिल हूं। इस फैसले के बाद कुछ भी नया नहीं आया है। हम किस बारे में बात कर रहे हैं। हमने एक-एक लाइन चेक कर ली है। उसमें भी कुछ नहीं है।

ED: यह तथ्यात्मक तौर पर गलत है।

सिंघवी: उन्होंने PMLA की धारा 70 लगाई। इसे लगाया नहीं जा सकता, क्योंकि यह कंपनियों के लिए है। AAP रिप्रेंजेंटेशन ऑफ पीपुल्स एक्ट के तहत रजिस्टर्ड एक राजनीतिक दल है। सेक्शन 70 का गलत इस्तेमाल किया गया। इस केस को आम केसों की तरह देखा जा रहा है। हम इस केस में हो रही देरी का भी विरोध करते हैं।

01:47 PM  3 अप्रैल 2024

  •  
  •  
  •  

कोर्ट रूम LIVE...

सिंघवी: साबित करने की बात तो भूल जाइए, इस मामले में साथ देने के बारे में उनके खिलाफ कॉमा, फुलस्टॉप तक नहीं है।

ED: इन्होंने आदेशों में से सिर्फ एक पैरा उठाया और आदेश की पूरी कॉपी नहीं दी। इसके आधार पर हम यह बता सकते थे कि किस संदर्भ में आदेश दिया गया है। ये लगातार जानबूझकर ऐसा कर रहे हैं। जब ऐसा हो रहा हो तो हम चुप नहीं बैठ सकते हैं।

01:42 PM  3 अप्रैल 2024

  •  
  •  
  •  

कोर्ट रूम LIVE...

सिंघवी: सी अरविंद ने अपने बयान में यह कहा कि उसने सिसोदिया को फाइल दी और उस वक्त केजरीवाल कमरे में मौजूद थे। सिर्फ इतना और कुछ नहीं। उन्होंने क्या किया था? इतने सालों तक आपको केजरीवाल के खिलाफ कुछ नहीं मिला। जो मैच आप खेलना चाह रहे हैं, वो पूरी तरह फिक्स है।

01:36 PM  3 अप्रैल 2024

  •  
  •  
  •  

कोर्ट रूम LIVE...

सिंंघवी: आपका काम सच का पता करना है। आप उनसे यह नहीं कह सकते आपके पास उनके बचाव की कुछ चीजें हैं, लेकिन आप उन्हें देंगे नहीं। उन्होंने बयान दिए और तुरंत बाद उन्हें जमानत मिल गई। ये शर्मनाक है। रेड्डी ने 13 बयान दिए और 11 में केजरीवाल के खिलाफ कुछ नहीं था।

01:32 PM  3 अप्रैल 2024

  •  
  •  
  •  

कोर्ट रूम LIVE...

सिंघवी: रेड्डी को 10 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने 9 बयान दिए। 7 गिरफ्तारी से पहले और 2 गिरफ्तारी के बाद। ये हास्यास्पद है। जांच करने वाले कह रहे हैं कि जब तक आप केजरीवाल के खिलाफ बयान नहीं देंगे, हम बयान दर्ज करते रहेंगे। ये छिपाना ही हुआ। क्या ये न्यायोचित है?

01:28 PM  3 अप्रैल 2024

  •  
  •  
  •  

कोर्ट रूम LIVE...

सिंघवी: अब वे सत्ताधारी दल की तरफ से चुनाव में कैंडिडेट हैं। मिस्टर मुंगटा ने इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए भाजपा को चंदा दिया। ये पूरी तरह पक्षपात है। मुंगटा ने 4 बयान दिए, इनमें से 3 में केजरीवाल के खिलाफ कुछ नहीं था। इन्हें सामने नहीं लाया गया। ये पूरी तरह गलत है और क्रिमिनल लॉ प्रोसीजर का उल्लंघन है।

सिंघवी: मुंगटा ने केजरीवाल के खिलाफ बयान दिया और फिर 10 दिन बाद उन्हें जमानत मिल गई। यह कानून का मजाक बना रहे हैं। ये बयान उन बयानों के उलट था, जो उन्होंने पहले दिए थे। अब उनके पिता सत्ताधारी दल के गठबंधन का हिस्सा हैं। शरथ रेड्डी के पहले के बयान में केजरीवाल के खिलाफ कुछ नहीं था। उसके बाद जो बयान दिया, उसमें भी कुछ नहीं था। इसे ED ने छिपा लिया।

ED: हम इसका विरोध करते हैं। जब हमने केजरीवाल के प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट दायर नहीं की तो छिपाने वाली बात कहां से आ गई?

01:18 PM  3 अप्रैल 2024

  •  
  •  
  •  

कोर्ट रूम LIVE...

सिंघवी: ED ने खुद अपनी एप्लिकेशन में कहा है कि उन्हें केजरीवाल का रोल पता करना है। ऐसा तब जब पहले समन को 6 महीने बीत गए हैं और एफआईआर को सवा साल गुजर गया है।

सिंघवी: ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनके सिर पर आपराधिक कानून थोप दिए गए। कई बयानों में केजरीवाल के खिलाफ कुछ नहीं था। पहले राघव रेड्डी, मुंगटा रेड्डी और शरथ रेड्डी थे। इसके बाद कुछ को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद पहली बार उन्होंने केजरीवाल के खिलाफ गवाही दी। इसके बाद उन्हें पीठ दर्द के आधार पर जमानत दे दी गई। ईडी को कोई ऑब्जेक्शन नहीं था।

01:16 PM  3 अप्रैल 2024

  •  
  •  
  •  

कोर्ट रूम LIVE...

ED की ओर से ASG एसवी राजू: इन लोगों ने याचिका की सही कॉपी नहीं दी है। इस मामले की सुनवाई कल की जा सकती है। गलत कॉपी के आधार पर मैं जवाब कैसे दूंगा?

कोर्ट: दोनों कॉपियों में 8 पन्नों का अंतर है।
सिंघवी: एक कॉपी में गड़बड़ी है, ED को नई कॉपी सौंपी गई थी।
ASG राजू: मसला यह है कि हमें गलत कॉपियां भेजी गई हैं और यह नहीं होना चाहिए था।
सिंघवी: आपके जूनियर ने गलत कॉपी ली और आपको दे दी।
कोर्ट: एएसजी राजू को सही पेज नंबर बताइए सिंघवीजी।

01:14 PM  3 अप्रैल 2024

  •  
  •  
  •  

कोर्ट रूम LIVE...

सिंघवी: ED को केजरीवाल ने 7-8 बार बहुत विस्तार से समन का जवाब दिया है। उन्होंने बिना कोई सवाल किए अपने जवाब दिए हैं। ऐसा कुछ नहीं है, जो बिना गिरफ्तारी के नहीं किया जा सकता था। गिरफ्तारी की कोई जरूरत नहीं है। क्या आपको लगता है कि केजरीवाल भाग सकते हैं? क्या डेढ़-दो साल बाद वो गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं? आपने उनके बयान रिकॉर्ड कर लिए हैं। हजारों पन्नों के दस्तावेज हैं। जांच में सहयोग की बात की जा रही है। किस मौके पर केजरीवाल ने सहयोग नहीं किया है?

सिंघवी: इस पूरी साजिश में केजरीवाल का रोल क्या था, ये ED आगे पता लगाएगी, ये उन्होंने अपनी रिमांड एप्लिकेशन में कहा है। ये गिरफ्तारी का आधार नहीं हो सकता है।

01:05 PM  3 अप्रैल 2024

  •  
  •  
  •  

कोर्ट रूम LIVE...

सिंघवी: केजरीवाल ने हर बार लिखित में समन का जवाब दिया है। गिरफ्तारी का आधार क्या है, इसकी जरूरत क्या है। कृपया ये सवाल ईडी से बार-बार किए जाने चाहिए। यहां गिरफ्तारी की जरूरत दूसरे कारणों से पड़ी। आपके पास गिरफ्तारी का अधिकार है तो आप गिरफ्तार कर सकते हैं। यहां गिरफ्तारी सिर्फ और सिर्फ अपमानित करने और नीचा दिखाने के लिए की गई है।

12:57 PM  3 अप्रैल 2024

  •  
  •  
  •  

कोर्ट रूम LIVE...

सिंघवी: पहला समन अक्टूबर 2023 को भेजा गया और 9वां समन 16 मार्च 2024 को भेजा गया। कुल 6 महीने बीत गए। बिना किसी जांच, गवाही, या सबूत के आपने गिरफ्तारी की। PMLA के सेक्शन 50 के तहत भी यहां कोई सबूत नहीं है। इस केस की अनूठी बात यह है कि सेक्शन 50 के तहत केजरीवाल के घर पर भी कोई स्टेटमेंट रिकॉर्ड करने की कोशिश नहीं की गई।

12:51 PM  3 अप्रैल 2024

  •  
  •  
  •  

कोर्ट रूम LIVE...

सिंघवी: लेवल प्लेइंग को ध्यान में रखते हुए यह बहुत इम्पॉर्टेंट केस है। इसमें स्वतंत्र और निष्पक्ष लोकसभा चुनाव शामिल हैं, जो लोकतंत्र का हिस्सा है। इससे हमारा मूलभूत ढांचा बनता है। केजरीवाल की गिरफ्तारी से यह निश्चित हो गया है कि वो लोकतांत्रिक गतिविधियों में नहीं शामिल हो पाएंगे। पहला वोट डाले जाने से पहले ही केजरीवाल और उनकी पार्टी को अलग-थलग करने की कोशिश है।

सिंघवी: मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि पहला समन अक्टूबर 2023 को भेजा गया और गिरफ्तारी 21 मार्च को हुई। इससे दुर्भावना की बू आती है और इससे हमारा मूलभूत ढांचे को नुकसान पहुंच रहा है। मैं यहां राजनीतिक की नहीं, बल्कि कानून की बात कर रहा हूं। गिरफ्तारी की टाइमिंग इशारा करती है कि यह असंवैधानिक है।

12:49 PM  3 अप्रैल 2024

  • दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी और रिमांड को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है। जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की अदालत में सुनवाई शुरू हो चुकी है। केजरीवाल की ओर से सीनियर एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी और एडवोकेट विक्रम चौधरी मौजूद हैं। ED की तरफ से ASG एसवी राजू पैरवी कर रहे हैं।

12:32 PM  3 अप्रैल 2024

  • AAP सांसद संजय सिंह आज तिहाड़ जेल से रिहा होंगे

AAP सांसद संजय सिंह को पिछले साल अक्टूबर में गिरफ्तार किया गया था।

AAP सांसद संजय सिंह को पिछले साल अक्टूबर में गिरफ्तार किया गया था।

आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह 6 महीने बाद आज तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार (2 अप्रैल) को उन्हें दिल्ली शराब नीति केस में जमानत दी थी। लीगल प्रोसेस की वजह से कल रिहाई नहीं हो पाई।

संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह जमानत की प्रक्रिया पूरा करने के लिए बुधवार को राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंची। कोर्ट ने 2 लाख रुपए के जमानती बॉन्ड और इतने ही अमाउंट की सियोरिटी पर जमानत दे दी। संजय सिंह की पत्नी से 2 लाख का बॉन्ड भरा।

कोर्ट ने संजय सिंह की जमानत के लिए तीन शर्तें रखीं। पहला- वे जेल से बाहर जाकर आबकारी नीति केस से जुड़ी कोई बयानबाजी नहीं करेंगे। दूसरा- अपना पासपोर्ट सरेंडर करेंगे। दिल्ली से बाहर जाने पर जांच एजेंसी को बताएंगे और अपनी लाइव लोकेशन शेयर करेंगे।

केजरीवाल की गिरफ्तारी-रिमांड पर फैसला सुरक्षित:ED ने हाईकोर्ट से कहा- अंधेरे में तीर नहीं चलाया; वॉट्सऐप चैट-हवाला ऑपरेटर्स के बयान हैं

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग: 11 बजे तक 26.67% मतदान, बंगाल में सबसे ज्यादा 33%, बिहार में चुनाव के दौरान दो की मौत | केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर सुनवाई: सुप्रीम कोर्ट ने केस फाइल मांगी, पूछा- 2 साल में 100 करोड़ का मामला 1100 करोड़ कैसे हो गया | भिंड में वोट डालने जा रहे युवक को गोली मारी: एमपी की 9 लोकसभा सीटों 11 बजे तक 30.21% वोटिंग, राजगढ़ में शराब पीकर पहुंचा पीठासीन अधिकारी | राहुल बोले- 400 सीट छोड़िए, इन्हें 150 भी नहीं मिलेंगी: आलीराजपुर में कहा- संविधान खत्म करना चाहती है बीजेपी और आरएसएस | मंत्री पीएस के नौकर के घर मिले ₹25 करोड़: रांची में 9 जगह ED की रेड, नोटों की गिनती जारी | सरकारी टीचर और उसके साथियों ने किया प्रिंसिपल का किडनैप: नौकरी लगाने के नाम पर हड़प लिए थे 10 लाख, पुलिस ने 4 घंटे पीछा कर छुड़ाया | तीसरा फेज, 11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग कल: MP में मामा, महाराजा और राजा की किस्मत दांव पर, महाराष्ट्र में ननद-भौजाई मैदान में | भारत में सोने की तस्करी करते पकड़ी गई अफगानी डिप्लोमैट: दावा- दुबई से मुंबई लाई 25KG सोना, कपड़ों में छिपाए 1-1 किलो के गोल्ड बार्स | कर्नाटक सेक्स स्कैंडल केस- प्रज्वल पर किडनैपिंग का भी केस: पीड़ित बोला- प्रज्वल ने मां से रेप किया, वीडियो आने पर अगवा कर लिया गया | जयपुर में महिला के एग निकालकर बेचने की कोशिश: दर्द से चिल्लाने पर भी जबरदस्ती हॉस्पिटल ले जाते रहे, डॉक्टर्स ने फंसाने की दी धमकी |