सूरत में BJP से मिले हुए थे कांग्रेस प्रत्याशी:रिश्तेदारों को प्रस्तावक बनाया, जिससे पर्चा खारिज हो; 5-स्टार होटल में 24 घंटे चला ऑपरेशन निर्विरोध

गुजरात की सूरत लोकसभा सीट से भाजपा की​ निर्विरोध जीत के लिए कांग्रेस प्रत्याशी नीलेश कुंभाणी ने ही भाजपा से हाथ मिला लिया था। भाजपा की ओर से कुंभाणी को ऑपरेशन निर्विरोध की स्क्रिप्ट मिली। इसके अनुसार ही नीलेश कुंभाणी ने कांग्रेस की प्रदेश इकाई को अंधेरे में रखते हुए पैंतरे चले।

कुंभाणी ने अपने नामांकन पत्र के प्रस्तावकों में कांग्रेस कार्यकर्ता-कैडर मेंबर की बजाय रिश्तेदार और करीबियों को रखा। कुंभाणी ने अपने पर्चे में प्रस्तावक बहनोई जगदीया सावलिया और बिजनेस पार्टनर ध्रुविन धामेलिया और रमेश पोलरा को बनाया।

नीलेश कुंभाणी ने कांग्रेस पार्टी के डमी प्रत्याशी सुरेश पडसाला का प्रस्तावक भी अपने भांजे भौतिक कोलडीया को बनवाया। पर्चा दाखिल करते वक्त भी कुंभाणी किसी भी प्रस्तावक को चुनाव अधिकारी के सामने नहीं ले गए।

फाइव स्टार होटल ली-मैरेडियन में चला ऑपरेशन निर्विरोध
चारों प्रस्तावकों ने हस्ताक्षर फर्जी होने का शपथपत्र दे दिया और खुद अंडर ग्राउंड हो गए। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी करने की प्रक्रिया अपनाई गई। कोई भी सामने नहीं आया। इसके बाद कुंभाणी और डमी प्रत्याशी सुरेश पडसाला का पर्चा खारिज हो गया।

सूरत में भाजपा के इस ऑपरेशन निर्विरोध का एपिसेंटर बना सूरत का फाइव स्टार होटल ली-मैरेडियन। यहां से 24 घंटे तक ऑपरेशन निर्विरोध की कार्रवाई का संचालन हुआ। ये कवायद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल की सीधी निगरानी में हुई।

निर्दलीयों को आमने-सामने बैठाया और हो गए राजी
इससे पहले चार निर्दलीय प्रत्याशियों को राजी किया गया। फोन कर इन्हें होटल बुलाया गया। जहां निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान छोड़ने को राजी हो गए। ऑपरेशन निर्विरोध के लिए इनका चुनाव मैदान से हटना जरूरी था।

इसलिए संबंधित प्रत्याशियों के समाज के लोगों से संपर्क साधा। भाजपा नेताओं को राजी करने का जिम्मा सौंपा गया। सभी निर्दलीयों ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया।

20 अप्रैल: सूरत में कांग्रेस कैंडिडेट नीलेश कुंभाणी के नामांकन पर्चे में गवाहों के हस्ताक्षर में गड़बड़ी थी। DEO सौरभ पारधी ने इस मामले में कुंभाणी से 22 अप्रैल सुबह 11 बजे तक स्पष्टीकरण मांगा था।

21 अप्रैल: कलेक्टर और चुनाव अधिकार के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान फॉर्म पर हस्ताक्षर करने वाले चारों गवाह नदारद थे। इसके चलते चुनाव अधिकारी ने नीलेश कुंभाणी का फॉर्म रद्द कर दिया।

22 अप्रैल: भाजपा प्रत्याशी मुकेश दलाल निर्विरोध निर्वाचित हुए। गुजरात में पहली बार कोई प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुआ है। 1984 से सूरत सीट पर भाजपा जीत रही है। इस सीट पर तीसरे फेज में 7 मई को वोटिंग होनी थी। 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में भोपाल की महिला डॉक्टर से रेप: दिल्ली में दोस्त बने, फिर शादी के लिए प्रपोज किया, रेप कर कहा- झूठ बोला था | ऑर्गन ट्रांसप्लांट केस में पश्चिम बंगाल से दो गिरफ्तार: फोर्टीस हॉस्पिटल का मैड सफर प्राइवेट लिमिटेड नामक कम्पनी से डोनर एवं रिसिपिएंट देने का हुआ था एमओयू | गंदी बात सर्च करने में देश में राजस्थान नंबर वन, हर माह 20 हजार लोग अश्लील वीडियो देख रहे | 7 लाख को रिजल्ट का इंतजार, नई भर्तियां भी अटकीं: जिन कामों का आचार संहिता से संबंध नहीं वो भी नहीं हो रहे, परमिशन का इंतजार | मोदी की मिमिक्री करने वाले रंगीला उनके सामने लड़ेंगे चुनाव: बोले- पहले मैं भी उनका भक्त था, 10 साल में प्रधानमंत्री ने कुछ नहीं किया | दिल्ली महिला आयोग के 223 कर्मचारी तत्काल प्रभाव से बर्खास्त: LG वीके सक्सेना ने दिया आदेश, आरोप- अध्यक्ष ने नियमों के खिलाफ अपॉइंट किया था | दिल्ली महिला आयोग के 223 कर्मचारी तत्काल प्रभाव से बर्खास्त: LG वीके सक्सेना ने दिया आदेश, आरोप- अध्यक्ष ने नियमों के खिलाफ अपॉइंट किया था | कर्नाटक सेक्स स्कैंडल- सिद्धारमैया ने PM मोदी को लेटर लिखा: कहा- प्रज्वल को भारत लाने में मदद करें, उनका डिप्लोमेटिक पासपोर्ट कैंसल करें | शादी की खुशिया बदली मातम में, दो पोतियों की शादी के लिए पहुंचे दादा की मैरिज गार्डन के टेंट में आग लगने से मौत | सलमान के घर फायरिंग करने वाले ने सुसाइट अटेम्प किया: पुलिस कस्टडी में था, अस्पताल में ले जाया गया; हालत गंभीर |