सांसद चिराग पासवान ने मंत्री महेश्वर हजारी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि यह वही लोग हैं, जिन्होंने अनुसूचित जाति को तोड़ा है।

भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने पटना एयरपोर्ट पर मंगलवार को कहा है कि मेरी शुभकामनाएं पवन सिंह के साथ है। हम चाहते हैं कि जल्द से जल्द संसद भवन पहुंचे। वहां सिनेमा के लिए, शिक्षा के लिए, हमारी भाषा के लिए, लोगों के रोजगार के लिए आवाज़ उठाएं। जहां तक मदद होगी, हम उनके साथ हैं।

वहीं, उन्होंने बीजेपी के 400 पार होने के सवाल पर कहा कि यह राजनीति विषय है, नेताओं का विषय है। मेरा विषय है बिहार का विकास करना। अगर हम लोग सभी मिलकर बात नहीं करेंगे तो मुझे नहीं लगता है कि बिहार के विकास के लिए कोई बात करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के विकास के लिए काम करें। हार जीत मायने नहीं रखता है।

चिराग पासवान ने मंत्री महेश्वर हजारी के बेटे पर साधा निशाना

सांसद चिराग पासवान ने मंत्री महेश्वर हजारी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि यह वही लोग हैं, जिन्होंने अनुसूचित जाति को तोड़ा है। यह वही लोग हैं जो रामविलास के खिलाफ लगे रहे हैं। हमारी कम्युनिटी को तोड़ने में इन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी। यह वही लोग हैं जिन लोगों ने हमारे समुदाय को तोड़ा है। निश्चित तौर पर यह चुनाव का समय है। जनता अवश्य फैसला करेगी। लेकिन हमें नहीं लगता है कि हमारे कम्युनिटी का कोई भी सदस्य उनके साथ जाएगा।

सम्राट चौधरी ने समझाया राजद का मतलब

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने चिराग पासवान की मां को लेकर अपशब्द कहे जाने पर कहा कि देखिए यह आरजेडी की संस्कृति है। राजद दूसरे को गाली देने के लिए ही जाना जाता है। समाज के लिए कुछ काम नहीं करना है। लालटेन का मतलब ही है। लालू प्लस 10 इक्वल टू लालटेन।

विजय सिन्हा ने पीएम के सपोर्ट में क्या कहा

वहीं, पीएम मोदी के मंगलसूत्र वाले बयान के बाद सियासत गर्म हो गया है। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने प्रधानमंत्री के बयान का समर्थन करते हुए कहा है कि कांग्रेस के द्वारा यह कहना कि देश के संसाधन पर सबसे पहला हक अल्पसंख्यक का है, किसी अपराध से कम नहीं है। इस देश के संसाधन पर सभी धर्म और समुदाय का हक हैं। प्रधानमंत्री ने गलत नहीं कहा है कि मंगलसूत्र पर हमला है। जनता इस चुनाव में ऐसे लोगो को सपाट जवाब देगी।

अखिलेश सिंह से किसने लिया आशीर्वाद

भारतीय जनता पार्टी के सांसद और मुजफ्फरपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी अजय निषाद की मुलाकात प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के साथ एयरपोर्ट पर हुई। निषाद ने स्वागत के साथ-साथ पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया। इधर, कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में सभी लोगों के इनकम के सर्वे करने की बात की है। इस पर प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह से ने कहा कि 10 साल से सरकार में एनडीए है। इन लोगों ने कई तरह के गड़बड़ सर्वे करवाया है।. कांग्रेस पार्टी ने कभी एक दूसरे को बांटने का यह काम नहीं किया है।

पिता जदयू से मंत्री, पुत्र कांग्रेस से उम्मीदवार
वहीं, कांग्रेस ने समस्तीपुर से मंत्री महेश्वर हजारी के पुत्र सन्नी हजारी को अपना उम्मीदवार बनाया है। पटना एयरपोर्ट पर सन्नी हजारी ने कहा है कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व के तमाम पदाधिकारी को धन्यवाद देना चाहता हूं। मुझ पर उन्होंने भरोसा जताया है। इसी भरोसे से मैं अपना सीट जीत कर महागठबंधन के झोली में डालूंगा।

क्या बोले निषाद

इधर, कांग्रेस ने बिहार के मुजफ्फरपुर से अजय निषाद को अपना उम्मीदवार बनाया है। अजय निषाद ने पटना एयरपोर्ट पर बयान देते हुए कहा है कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी ,अखिलेश सिंह बिहार प्रभारी मोहन प्रकाश सभी का आभार है। उन्होंने मुझपर भरोसा किया। मुजफ्फरपुर में मेरे पिता 4 बार सांसद रहे ,मैं 2 बार सांसद रहा, बीजेपी ने मेरे साथ अच्छा नहीं किया है। मुजफ्फरपुर में कोई चुनौती नहीं है। बचपन में पढ़ा था एकता में बल है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में भोपाल की महिला डॉक्टर से रेप: दिल्ली में दोस्त बने, फिर शादी के लिए प्रपोज किया, रेप कर कहा- झूठ बोला था | ऑर्गन ट्रांसप्लांट केस में पश्चिम बंगाल से दो गिरफ्तार: फोर्टीस हॉस्पिटल का मैड सफर प्राइवेट लिमिटेड नामक कम्पनी से डोनर एवं रिसिपिएंट देने का हुआ था एमओयू | गंदी बात सर्च करने में देश में राजस्थान नंबर वन, हर माह 20 हजार लोग अश्लील वीडियो देख रहे | 7 लाख को रिजल्ट का इंतजार, नई भर्तियां भी अटकीं: जिन कामों का आचार संहिता से संबंध नहीं वो भी नहीं हो रहे, परमिशन का इंतजार | मोदी की मिमिक्री करने वाले रंगीला उनके सामने लड़ेंगे चुनाव: बोले- पहले मैं भी उनका भक्त था, 10 साल में प्रधानमंत्री ने कुछ नहीं किया | दिल्ली महिला आयोग के 223 कर्मचारी तत्काल प्रभाव से बर्खास्त: LG वीके सक्सेना ने दिया आदेश, आरोप- अध्यक्ष ने नियमों के खिलाफ अपॉइंट किया था | दिल्ली महिला आयोग के 223 कर्मचारी तत्काल प्रभाव से बर्खास्त: LG वीके सक्सेना ने दिया आदेश, आरोप- अध्यक्ष ने नियमों के खिलाफ अपॉइंट किया था | कर्नाटक सेक्स स्कैंडल- सिद्धारमैया ने PM मोदी को लेटर लिखा: कहा- प्रज्वल को भारत लाने में मदद करें, उनका डिप्लोमेटिक पासपोर्ट कैंसल करें | शादी की खुशिया बदली मातम में, दो पोतियों की शादी के लिए पहुंचे दादा की मैरिज गार्डन के टेंट में आग लगने से मौत | सलमान के घर फायरिंग करने वाले ने सुसाइट अटेम्प किया: पुलिस कस्टडी में था, अस्पताल में ले जाया गया; हालत गंभीर |