महाराष्ट्र के यवतमाल में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी चुनावी रैली के दौरान बेहोश हो गए। वे यहां NDA की शिवसेना प्रत्याशी राजश्री पाटिल के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करने आए थे। गडकरी बोल ही रहे थे कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वे बेहोश हो गए। मंच पर मौजूद लोग उन्हें अस्पताल ले गए।
गडकरी नागपुर से भाजपा प्रत्याशी हैं। यहां पहले चरण में वोटिंग हो चुकी है।
2018 में भी नितिन गडकरी महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर बेहोश हो गए थे। तब महाराष्ट्र के तत्कालीन राज्यपाल विद्यासागर राव भी मंच पर थे। उन्होंने ही उन्हें संभाला था।
इधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए केरल के अलाप्पुझा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा- कांग्रेस और कम्यूनिस्ट ने राज्य में आतंकियों को पनाह दे रखी है। माइनोरिटी के वोटबैंक के लालच ने इन्हें PFI का समर्थन करने के लिए मजबूर कर दिया है।
अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों का दुनिया से अस्तित्व खत्म हो रहा है। आने वाला समय भारतीय जनता पार्टी का होने वाला है। सारे सर्वे बता रहे हैं कि पूरा केरल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार है।
अमित शाह ने कहा- केरल के किसान और मछुआरे भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं। केरल के कोने-कोने से यहां की संस्कृति और विरासत दोनों के सरंक्षण के लिए नरेंद्र मोदी को वोट देने की आवाज आ रही है।
नितिन गडकरी चुनावी रैली में बेहोश हुए
महाराष्ट्र के यवतमाल में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी चुनावी रैली के दौरान बेहोश हो गए। वे यहां NDA की शिवसेना प्रत्याशी राजश्री पाटिल के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करने आए थे। गडकरी नागपुर से भाजपा प्रत्याशी हैं। यहां पहले चरण में वोटिंग हो चुकी है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.