राजस्थान की 13 लोकसभा सीटों पर वोटिंग: बारात के साथ दूल्‍हा पहुंचा वोट देने, जालोर में पूरे गांव ने किया मतदान का बहिष्‍कार

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को राजस्थान की 13 सीटों (जोधपुर, बाड़मेर, पाली, जालोर, राजसमंद, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, बांसवाड़ा, टोंक-सवाई माधोपुर, कोटा, झालावाड़-बारां ) पर मतदान चल रहा है।

जालोर-सिरोही लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी है। सुबह से ही मतदान बूथों पर मतदाताओं की भीड़ नजर आने लगी है। जालोर-सिरोही की कुल 8 विधानसभाओं के 22 लाख 97 हजार 328 मतदाता अपना सांसद चुनेंगे। इस बार लोकसभा चुनाव में 2019 के मुकाबले 2 लाख 26 हजार 229 मतदाता पहली बार अपना वोट देंगे।

कुल वोटर्स में इस बार लोकसभा चुनाव में 12 लाख 5 हजार 535 पुरुष और 10 लाख 91 हजार 778 महिला और 15 थर्ड जेंडर हैं। सीट पर कुल 2176 बूथ हैं, जिसमें 1412 जालोर और 764 सिरोही में बनाए गए हैं। कांग्रेस और भाजपा का सीधा मुकाबला है।

सिरोही जिला मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर बलवंतगढ़ के बूथ संख्या 218 पर दिव्यांग मतदाता को नर्सिंगकर्मियों ने पोलिंग बूथ कर पहुंचाया। पोलिंग बूथ पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई है।

जालोर के आहोर विधानसभा क्षेत्र के आईपुरा गांव में टूटी सड़क को लेकर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। बूथ नम्बर 38 और 39 पर करीब डेढ़ घंटे बाद साढ़े 8 बजे मतदान शुरू हुआ। ग्रामीणों ने आईपुरा गांव से आहोर तक टूटी सड़क का विरोध किया। अधिकारियों के समझाने के बाद ग्रामीण मतदान के लिए माने।

जालोर सिरोही लोकसभा क्षेत्र में सुबह 9 बजे तक 12.01 प्रतिशत मतदान हुआ। जालोर विधानसभा में 11.86, आहोर में 12.89, भीनमाल में 11.84, सांचौर में 13.56, रानीवाड़ा में 13.75, सिरोही में 11.89, पिंडवाड़ा-आबू में 13.39 और रेवदर में 7.18 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला। जालोर के शिवाजी नगर उच्च माध्यमिक स्कूल में बूथ संख्या 216 में विधानसभा मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने मतदान किया

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राहुल बोले- 400 सीट छोड़िए, इन्हें 150 भी नहीं मिलेंगी: आलीराजपुर में कहा- संविधान खत्म करना चाहती है बीजेपी और आरएसएस | मंत्री पीएस के नौकर के घर मिले ₹25 करोड़: रांची में 9 जगह ED की रेड, नोटों की गिनती जारी | सरकारी टीचर और उसके साथियों ने किया प्रिंसिपल का किडनैप: नौकरी लगाने के नाम पर हड़प लिए थे 10 लाख, पुलिस ने 4 घंटे पीछा कर छुड़ाया | तीसरा फेज, 11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग कल: MP में मामा, महाराजा और राजा की किस्मत दांव पर, महाराष्ट्र में ननद-भौजाई मैदान में | भारत में सोने की तस्करी करते पकड़ी गई अफगानी डिप्लोमैट: दावा- दुबई से मुंबई लाई 25KG सोना, कपड़ों में छिपाए 1-1 किलो के गोल्ड बार्स | कर्नाटक सेक्स स्कैंडल केस- प्रज्वल पर किडनैपिंग का भी केस: पीड़ित बोला- प्रज्वल ने मां से रेप किया, वीडियो आने पर अगवा कर लिया गया | जयपुर में महिला के एग निकालकर बेचने की कोशिश: दर्द से चिल्लाने पर भी जबरदस्ती हॉस्पिटल ले जाते रहे, डॉक्टर्स ने फंसाने की दी धमकी | पायलट बोले- 400 पार नहीं, गंगाजी पार भेजेंगे लोग: कहा- अब भैंस छीनने की बात कर रहे, कांग्रेस ने देश को क्या- क्या नहीं दिया? | कनाडा का दावा- निज्जर हत्याकांड में 3 भारतीय गिरफ्तार: पुलिस बोली- भारत ने मारने का जिम्मा सौंपा था, लॉरेंस गैंग से कनेक्शन | करनाल में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों में आरोप-प्रत्यारोप: दिव्यांशु बोले- BJP ने षड़यंत्र रच फंसाया, मनोहर का जवाब- ये कोर्ट का मामला |