भारत आ रहे जहाज पर लाल सागर में मिसाइल अटैक: रूस से तेल लेकर आ रहा था, हूतियों ने ली हमले की जिम्मेदारी

भारत आ रहे एक जहाज पर शनिवार को लाल सागर में मिसाइल अटैक हुआ है। इसकी जिम्मेदारी यमन के हूती विद्रोहियों ने ली है। जहाज का नाम अंड्रोमेडा स्टार बताया गया है। ये तेल लेकर भारत आ रहा था। शिप के मास्टर ने जानकारी देते हुए बताया है कि हमले में जहाज को मामूली नुकसान पहुंचा है।

अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड के मुताबिक घटना शुक्रवार शाम 5 बजकर 49 मिनट पर हुई। जहाज ब्रिटेन का है, जिस पर एंटीगुआ और बारबाडोस का झंडा लगा था। अटैक के बावजूद जहाज अपने रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। इसने रूस के प्रिमोर्स्क से यात्रा शुरू की थी और ये गुजरात के वाडीनार पहुंचने वाला था।

जहाज पर कई मिसाइलों के साथ 2 बार हमले हुए
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत आ रहे जहाज पर 2 बार हमले हुए। इस दौरान हूतियों ने कई मिसाइलें दागीं। हालांकि, पहले हमले में दागी गई मिसाइलें जहाज पर न गिरकर उसके नजदीक समुद्र में गिरीं। दूसरे हमले में जहाज को नुकसान पहुंचा।

लाल सागर में जहाज पर हमला कई दिनों की शांति के बाद अचानक हुआ है। इससे पहले इजराइल के साथ तनाव के बीच ईरान ने भारत आ रहे एक जहाज को होर्मुज पास से कब्जे में ले लिया था। ईरान ने कहा था कि वे बिना मंजूरी उनकी समुद्री सीमा में घुसा था। जहाज के क्रू मेंबर्स में 17 भारतीय और 2 पाकिस्तानी भी थे।

ईरान ने पाकिस्तान के 2 नागरिकों और भारत की एक महिला क्रू मेंबर को छोड़ दिया। जबकि बाकी 16 भारतीय अभी भी ईरान की कैद में हैं।

हूतियों ने शुक्रवार को सिर्फ भारत आ रहे जहाज ही नहीं, बल्कि अमेरिका के MQ-9 रीपर ड्रोन को भी अपना निशाना बनाया। हूतियों ने यमन के सादा प्रोविंस में ड्रोन को मिसाइल अटैक से मार गिराया है।

हूतियों के हमले से भारत को नुकसान
ग्लोबल ट्रेड का करीब 12% और 30% कंटेनर ट्रैफिक हर साल लाल सागर के स्वेज कैनाल से होकर गुजरता है। हूती विद्रोहियों के हमलों से यूरोप और एशिया के बीच मुख्य मार्ग पर अंतरराष्ट्रीय व्यापार को समस्‍याओं का सामना करना पड़ रहा है।

भारत का 80% व्यापार समुद्री रास्ते से होता है। वहीं 90% ईंधन भी समुद्री मार्ग से ही आता है। समुद्री रास्ते में हमले से भारत के कारोबार पर सीधा असर पड़ता है। इससे सप्लाई चेन बिगड़ने का खतरा है। हूतियों से निपटने के लिए अमेरिका ने करीब 10 देशों के साथ मिलकर एक गठबंधन भी बनाया है, जो लाल सागर में हूतियों को रोकने और कार्गो शिप्स को हमले से बचाने का काम कर रहा है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग: 11 बजे तक 26.67% मतदान, बंगाल में सबसे ज्यादा 33%, बिहार में चुनाव के दौरान दो की मौत | केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर सुनवाई: सुप्रीम कोर्ट ने केस फाइल मांगी, पूछा- 2 साल में 100 करोड़ का मामला 1100 करोड़ कैसे हो गया | भिंड में वोट डालने जा रहे युवक को गोली मारी: एमपी की 9 लोकसभा सीटों 11 बजे तक 30.21% वोटिंग, राजगढ़ में शराब पीकर पहुंचा पीठासीन अधिकारी | राहुल बोले- 400 सीट छोड़िए, इन्हें 150 भी नहीं मिलेंगी: आलीराजपुर में कहा- संविधान खत्म करना चाहती है बीजेपी और आरएसएस | मंत्री पीएस के नौकर के घर मिले ₹25 करोड़: रांची में 9 जगह ED की रेड, नोटों की गिनती जारी | सरकारी टीचर और उसके साथियों ने किया प्रिंसिपल का किडनैप: नौकरी लगाने के नाम पर हड़प लिए थे 10 लाख, पुलिस ने 4 घंटे पीछा कर छुड़ाया | तीसरा फेज, 11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग कल: MP में मामा, महाराजा और राजा की किस्मत दांव पर, महाराष्ट्र में ननद-भौजाई मैदान में | भारत में सोने की तस्करी करते पकड़ी गई अफगानी डिप्लोमैट: दावा- दुबई से मुंबई लाई 25KG सोना, कपड़ों में छिपाए 1-1 किलो के गोल्ड बार्स | कर्नाटक सेक्स स्कैंडल केस- प्रज्वल पर किडनैपिंग का भी केस: पीड़ित बोला- प्रज्वल ने मां से रेप किया, वीडियो आने पर अगवा कर लिया गया | जयपुर में महिला के एग निकालकर बेचने की कोशिश: दर्द से चिल्लाने पर भी जबरदस्ती हॉस्पिटल ले जाते रहे, डॉक्टर्स ने फंसाने की दी धमकी |