पत्नी के शव को काट-काटकर फ्रिज में रखा था: शहरभर में फेंके टुकड़े, अफेयर के शक में दीपावली की रात जिंदा जला डाला था

30 अक्टूबर 2016, दीपावली की रात थी। पूरे देश में पटाखों की गूंज थी। लोग घरों में दीये जला रहे थे। उसी दौरान राजस्थान के अलवर में एक पति ने अपनी पत्नी को जिंदा जला दिया।मर्डर की वजह- पत्नी की खूबसूरती। पति को उसके चरित्र पर शक था। जलाकर मार देने के बाद पति ने जो किया, वो रूह कंपाने वाला था।उसने सब्जी काटने वाले चाकू से पत्नी के शरीर के टुकड़े किए और फिर उसने शहर में अलग-अलग जगह फेंक दिया। इस विश्वास के साथ कि पुलिस उस तक कभी नहीं पहुंच पाएगी।

दीपावली के अगले दिन 31 अक्टूबर की रात को भी हर तरफ पटाखों की गूंज थी और लोग एक-दूसरे को बधाई दे रहे थे।राजस्थान के अलवर शहर में दीपावली सेलिब्रेशन के बीच अलवर काेतवाली SHO रामसिंह गश्त पर निकले हुए थे। रात करीब 11.45 बजे थाने से फोन आया- 'साहब स्कीम-एक में कबूतर पार्क के पास एक महिला का पैर मिला है।'SHO रामसिंह तुरंत मौके पर पहुंचे। देखा पैर झुलसा हुआ था और अंगुली में बिछिया थी। पुलिस ने जांच शुरू की।

इसके बाद अलग-अलग दिन शहर के अलग-अलग इलाकों चावंडपाड़ी मोहल्ला, रंगभरियाें की गली, राम मार्केट, बांसवाली गली में महिला के शरीर के अलग-अलग हिस्से मिले।

पुलिस को नहीं मिला कोई क्लू

पुलिस ने इस केस में पड़ताल शुरू की तो शुरुआत में पूरा केस ब्लाइंड था। मामले के खुलासे और हत्यारे तक पहुंचने के लिए सबसे पहले महिला की शिनाख्त होनी जरूरी थी।पुलिस ने आस-पास के थानों और अलवर शहर में लापता या अगवा महिला के बारे में जानकारी जुटाई, लेकिन ऐसा कोई केस रजिस्टर्ड नहीं मिला।शव के टुकड़ों के पास मिले दो पॉलीथिन बैग मिले थे। एक पॉलीथिन बैग पर तिलक मार्केट अलवर तथा फोन नंबर लिखा हुआ था। इस आधार पर भी पड़ताल की गई लेकिन महिला की पहचान नहीं हो सकी थी।

मर्डर मिस्ट्री सुलझाने के लिए डोर-टू-डाेर सर्वे

इस ब्लाइंड मर्डर को सुलझाने के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गईं। टीमों ने शहर में संभावित इलाकों का डोर टू डोर सर्वे किया। करीब 30 सीसीटीवी के फुटेज देखे गए।

डोर टू डोर सर्वे में अलवर के सक्का पाडी मोहल्ला निवासी योगेश उर्फ चुचु मल्होत्रा पर पुलिस को शक हुआ। योगेश घर पर अपनी बच्ची के साथ मिला। उसकी पत्नी आरती घर में नहीं थी।

पुलिस टीम ने पूछा तो बताया कि उसकी पत्नी आरती लोगों के घरों में चौका-बर्तन करने जाती है। आज भी वहीं गई है। पुलिस टीम पूछताछ कर वहां से चली गई।

दो घंटे बाद पुलिस दोबारा पहुंची तो घर मिला बंद

योगेश से पूछताछ के दौरान पुलिस टीम को उस पर संदेह हो गया था। उसके हाव-भाव से लग रहा था कि वह कुछ छिपा रहा है। पुलिस को उसने ये भी नहीं बताया कि उसकी पत्नी किन-किन लोगों के घरों में काम करने जाती है।पूछताछ के बाद पुलिस चली गई और करीब 2 घंटे बाद वापस लौटी। योगेश के घर पर ताला लगा हुआ था और वो बच्ची के साथ गायब था।पुलिस को यकीन हो गया कि अलवर शहर में बिखरे मिले महिला के शव के टुकड़ों से योगेश उर्फ चुचु मल्होत्रा का कोई न कोई कनेक्शन जरूर है।वहीं ये भी आशंका थी कि शव के टुकड़े योगेश की पत्नी आरती के ही हों, लेकिन किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले योगेश को पकड़ना जरूरी था।

पुलिस ने हिसार से पकड़ा, भांजी के घर में छिपा था

अलवर पुलिस ने योगेश को पकड़ने के लिए उसके कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी। आखिर 4 नवंबर काे हरियाणा के हिसार में उसकी भांजी के घर से पकड़ लिया गया। इस दौरान उसकी बच्ची उसके साथ थी।हरिनगर में रहने वाली भांजी की सास सुनीता ने पुलिस को बताया था कि योगेश रात को करीब दो बजे अपनी बेटी के साथ यहां पहुंचा था।बेटी के साथ होने के कारण उसने दरवाजा खोल दिया। इसके कुछ ही समय बाद पुलिस ने यहां छापा मारा और उसे अपने साथ ले गई थी।

पुलिस को बताया- पत्नी के चरित्र पर शक था

तत्कालीन काेतवाल रामसिंह ने बताया कि योगेश ने पूछताछ में बताया था कि 5 साल पहले उसकी पटना (बिहार) की रहने वाली आरती (25) से शादी हुई थी।दोनों के एक बच्ची हुई। आरती लाेगाें के घरों में झाडू-पोंछा करती थी। योगेश हलवाई व रंग-पेंट का काम करता था।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
आंध्र प्रदेश में ट्रक और बस में जोरदार टक्कर, 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत - ROAD ACCIDENT | जम्मू-कश्मीर के कठुआ में दिखे हथियारबंद लोग, सेना ने चलाया तलाशी अभियान - Jammu Kashmir | शंकराचार्य श्री श्री श्री 1008 स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज बने अखिल भारतीय गौशाला सहयोग परिषद के संरक्षक | राजस्थान की खेतड़ी माइंस में फंसे 8 अफसर निकाले गए:3 जयपुर रेफर, 7 अब भी अंदर; जमीन के 1875 फीट नीचे चल रहा है रेस्क्यू ऑपरेशन | सियासत का रक्तबीज: शिवराज को केजरीवाल की सिंपथी रास न आई, भरी महफिल में चौहान ने कहा 'भ्रष्टाचारी बीज', खोले राज - Shivraj Calls Kejriwal Raktbeej | उत्तराखंड के पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप, बढ़ाई गई सुरक्षा - Threat To Bomb Pantnagar Airport | LAC पर आज बहुत असामान्य तैनाती, चीन ने सीमा समझौतों का उल्लंघन किया: जयशंकर - Jaishankar LAC China | हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से फंसे कई मजदूर, 3 का रेस्क्यू - Kolihan Mine Lift Collapses | जयपुर के 35 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी: जयपुर ब्लास्ट की बरसी पर सुबह-सुबह स्कूलों के प्रिंसिपल को आया मेल | 10 राज्यों की 96 सीटों पर वोटिंग: बंगाल में TMC कार्यकर्ता की हत्या, बिहार में पोलिंग एजेंट की मौत, सुबह 11 बजे तक 24.87% वोटिंग |