मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जान गंवाने वाले कांस्टेबल को दी श्रद्धांजलि- स्वरूपगंज में कर्तव्य निर्वहन के दौरान जान गंवाने वाले कांस्टेबल के परिजनों को विशेष सहायता पैकेज - एक आश्रित को मिलेगी सरकारी नौकरी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को सिरोही के स्वरूपगंज थाना क्षेत्र के लौटाना गांव में महाशिवरात्रि पर्व पर हुई वारदात में पुलिस कांस्टेबल निरंजन सिंह की मृत्यु पर शोक प्रकट करते हुए घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। मुख्यमंत्री ने कांस्टेबल निरंजन के एक आश्रित को सरकारी नौकरी सहित परिवार को विशेष आर्थिक सहायता पैकेज प्रदान करने की घोषणा की, जिसमें अन्य विभागीय परिलाभों सहित कुल 1 करोड़ 35 लाख रुपए मृतक कांस्टेबल के परिवार को प्राप्त होंगे।

उन्होंने कर्तव्य निर्वहन के दौरान जान गंवाने वाले कांस्टेबल निरंजन सिंह को नमन किया और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की।

विशेष आर्थिक पैकेज में राज्य सरकार की ओर से मृतक आश्रित को उसके गृह जिले अथवा पदस्थापन क्षेत्र में एमआईजी श्रेणी का आवास, छात्रवृत्ति, बिजली कनेक्शन इत्यादि हेतु कुल 20 लाख रुपए की विशेष आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त विभागीय प्रक्रियानुसार पारिवारिक पेंशन, राज्य बीमा, जीपीएफ, ग्रेच्युटी, सामूहिक व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, विशेष जीवन बीमा, दयामूलक अनुदान नियमानुसार देय होंगे। साथ ही, राजस्थान पुलिस कल्याण निधि, राजस्थान पुलिस कार्मिक कल्याण न्यास, पुलिस बेनेवेलेन्ट फण्ड एवं एसबीआई के पुलिस सैलेरी पैकेज के परिलाभ भी नियमानुसार देय होंगे।

सिरोही जिले के पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सिरोही के स्वरूपगंज थाना क्षेत्र के लौटाना गांव में महाशिवरात्रि के पर्व पर मन्दिर में भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा था। इस दौरान दो पक्षों के आपसी झगड़े में अज्ञात बदमाशों द्वारा किए गए हमले में कांस्टेबल निरंजन सिंह की मृत्यु हो गई। इस संबंध में पुलिस द्वारा 7-8 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपी प्रवीण गरासिया की पहचान कर ली गई है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मूल रूप से गोटन (नागौर) के निवासी मृतक पुलिस कांस्टेबल निरंजन सिंह 3 वर्षों से स्वरूपगंज में पदस्थापित थे।

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग: 11 बजे तक 26.67% मतदान, बंगाल में सबसे ज्यादा 33%, बिहार में चुनाव के दौरान दो की मौत | केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर सुनवाई: सुप्रीम कोर्ट ने केस फाइल मांगी, पूछा- 2 साल में 100 करोड़ का मामला 1100 करोड़ कैसे हो गया | भिंड में वोट डालने जा रहे युवक को गोली मारी: एमपी की 9 लोकसभा सीटों 11 बजे तक 30.21% वोटिंग, राजगढ़ में शराब पीकर पहुंचा पीठासीन अधिकारी | राहुल बोले- 400 सीट छोड़िए, इन्हें 150 भी नहीं मिलेंगी: आलीराजपुर में कहा- संविधान खत्म करना चाहती है बीजेपी और आरएसएस | मंत्री पीएस के नौकर के घर मिले ₹25 करोड़: रांची में 9 जगह ED की रेड, नोटों की गिनती जारी | सरकारी टीचर और उसके साथियों ने किया प्रिंसिपल का किडनैप: नौकरी लगाने के नाम पर हड़प लिए थे 10 लाख, पुलिस ने 4 घंटे पीछा कर छुड़ाया | तीसरा फेज, 11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग कल: MP में मामा, महाराजा और राजा की किस्मत दांव पर, महाराष्ट्र में ननद-भौजाई मैदान में | भारत में सोने की तस्करी करते पकड़ी गई अफगानी डिप्लोमैट: दावा- दुबई से मुंबई लाई 25KG सोना, कपड़ों में छिपाए 1-1 किलो के गोल्ड बार्स | कर्नाटक सेक्स स्कैंडल केस- प्रज्वल पर किडनैपिंग का भी केस: पीड़ित बोला- प्रज्वल ने मां से रेप किया, वीडियो आने पर अगवा कर लिया गया | जयपुर में महिला के एग निकालकर बेचने की कोशिश: दर्द से चिल्लाने पर भी जबरदस्ती हॉस्पिटल ले जाते रहे, डॉक्टर्स ने फंसाने की दी धमकी |