75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया

जयपुर. 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में राजस्थान में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति के गीत गाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। सुबह सवा दस बजे से 10 बजकर 40 मिनट तक प्रदेशभर में एक करोड़ स्टूडेंट्स ने एक साथ राष्ट्रभक्ति के गीत गाए। मुख्य कार्यक्रम जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में हुआ। यहां राजधानी के 26,000 स्कूली बच्चों के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद रहे। बच्चों की इस उपलब्धि को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में जगह दी गई है। शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पवन कुमार गोयल ने बताया कि प्रदेश के 67,000 सरकारी और 50,000 प्राइवेट स्कूलों को इसमें शामिल किया गया था। इनमें पूरे प्रदेश से कक्षा 9वीं से 12वीं तक पढ़ने वाले लगभग एक करोड़ बच्चों ने एक साथ 25 मिनट तक राष्ट्रभक्ति से जुड़े 6 गीत गाए। गोयल के मुताबिक बच्चों ने पूरे राजस्थान में एक ही समय पर एक सुर, लय और ताल के साथ गाया। बता दें कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत घर-घर तिरंगा लगाने के साथ ही राजस्थान सरकार द्वारा राष्ट्रीय गीत गाकर स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जाएगा। इसके लिए प्रदेशभर में जहां-जहां 15 अगस्त पर झंडा लहराया जाता है। उन्हीं स्थानों के साथ बड़े मैदान और गार्ड में स्कूली छात्र राष्ट्रीय भक्ति से जुड़े गीत गाते नजर आए। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान: पुलिस टीम पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला, हेड कॉन्स्टेबल का हाथ टूटा, कई पुलिसकर्मी घायल | Rajasthan: उदयपुर में होगी कुमार विश्वास की बेटी की शादी, कैलाश खेर के गानों से महफिल में लगेंगे चार चांद | सूरत अग्निकांड: राजस्थान के व्यापारियों को भारी नुकसान, सीएम भजनलाल ने गुजरात सरकार से की मदद की अपील | Rajasthan Politics: क‍िरोड़ी लाल मीणा का सरकारी आवास न‍िरस्‍त, मंत्री बनने पर म‍िला था बंगला | Bijainagar Blackmail Case: बिजयनगर रेप-ब्लैकमेल कांड पर भड़का ब्राह्मण समाज, SIT गठन की मांग को लेकर निकाली आक्रोश रैली | रमजान की शुभकामनाएं: पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने दी बधाई | मस्जिदों में तरावीह की नमाज के साथ माह-ए-रमजान का आगाज़, पहला रोज़ा 13 घंटे 08 मिनट का | भारत विकास परिषद का होली मिलन समारोह 8 मार्च को, सम्मानित होंगी अग्रणी महिलाएं | तेज बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की मेहनत पर पानी, खेतों में बिछी बर्फ की चादर | जल संरक्षण के लिए किसान संघ की पहल:जयपुर की 20 बांधों को ईआरसीपी से जोड़ने की मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन |