JJP) के नेता सतबीर खर्ब ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्म हत्या कर ली

पानीपत. हरियाणा के पानीपत में बुधवार को जन नायक जनता पार्टी (JJP) के नेता सतबीर खर्ब ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्म हत्या कर ली। गांव की एक महिला ने सतबीर पर छेडछाड़ के आरोप लगाए थे और तभी से वह परेशान था। जहर खाने से पहले उसने एक वीडियो जारी कर एक महिला और उसकी 2 बेटियों समेत कई लोगों पर आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोप लगाए हैं। पानीपत के गांव नारा निवासी सतबीर खर्ब काफी समय से राजनीति में सक्रिय थे। फिलहाल वह जजपा से जुड़े हुए थे। उन्होंने बुधवार काे नारा गांव में कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे तुरंत ही अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। मौत से पहले सतबीर खर्ब का हॉस्पिटल से एक वीडियो सामने आया है। मृतक ने वीडियो में एक महिला और उसकी 2 बेटियों समेत 6 लोगों पर आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोप लगाए हैं। उसने वीडियो में सभी के नाम लिए हैं। मृतक सतबीर गांव की महिला द्वारा छेड़छाड़ के आरोप लगाए जाने के बाद से मानसिक रूप से परेशान था। परिजनों ने कहा कि राजनीतिक रसूख और सामाजिक व्यक्ति होने के चलते लोक लाज के चलते उसने आत्महत्या की है। परिजनों ने पुलिस पर भी कार्रवाई न करने के आरोप लगाए हैं। परिजनों ने सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल मृतक का शव पानीपत के शव गृह में रखवाया गया। पुलिस छानबीन कर रही है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |