भट्टाबस्ती इलाके में नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर महिला से परिचित मनीष ने रेप किया

जयपुर. जयपुर में नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर एक महिला से परिचित युवक ने रेप किया। धमकाकर आरोपी ने कई बार उसके साथ दरिंदगी की। आपबीती सुनाने पर पति भी छोड़कर चला गया। पीड़िता की शिकायत पर भट्‌टाबस्ती थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि रामनगर शास्त्री नगर निवासी 24 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले उसकी मनीष नाम के लड़के से मुलाकात हुई थी। काम काज के लिए उसके यहां आने पर बातचीत होने लगी। उसी दौरान हमारी दोस्ती हो गई। एक दिन आरोपी दोपहर के समय आया। वह घर में अकेली थी। कोल्डड्रिंक लेकर आए आरोपी ने उसे पीने के लिए दी। कोल्डड्रिंक में कुछ मिला होने के कारण वह बेहोशी की हालत में हो गई। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ रेप किया। जिसके बाद घर में अकेला पाकर धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने पति को आपबीती सुनाई। इस बारे में पता चलने पर पति नाराज हो गया और उसे छोड़कर चला गया। शादीशुदा जिंदगी खराब करने के बाद भी आरोपी उसे लगातार शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा है। परेशान होकर पीड़िता ने थाने जाकर आरोपी मनीष के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |