जयपुर में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

जयपुर. जयपुर में केमिकल फैक्ट्री में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। पास ही गैस सिलेंडर गोदाम होने से लोगों में दहशत के साथ हडकंप मच गया। आग की सूचना पर ब्रह्मपुरी थाना पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के साथ ही गोदाम से गैस सिलेंडरों को बाहर निकालकर दूर ले जाया गया। फायर बिग्रेड की 15 गाड़ियों ने 4-5 फेरे लगाकर करीब 6 घंटे में आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से तीन घरों की दीवारों में भी दरार आई है CFO (हेरिटेज) देवेन्द्र मीना ने बताया कि गुर्जर घाटी के वार्ड नंबर-11 में केमिकल फैक्ट्री है। फैक्ट्री में पेंट बनाने और स्टोरेज का काम होता है। सुबह करीब 5:15 बजे अचानक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। केमिकल के ड्रमों में विस्फोट की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर आ गए। पेंट और केमिकल के आग पकड़ने से देखते ही देखते कुछ ही देर में आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग को लगे देखकर लोगों में हंगामा मच गया। फैक्ट्री से करीब 10 मीटर दूरी पर ही HP गैस सिलेंडर का गोदाम होने से हडकंप के साथ दहशत फैल गई। आग की सूचना पर ब्रह्मपुरी थाना पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। ACP (आमेर) चंद्र सिंह रावत ने बताया कि फायर बिग्रेड की 15 दमकलें मौके पर पहुंची। दमकलों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। पास ही गैस सिलेंडर गोदाम को खोला गया। गोदाम में रखे करीब ढाई हजार गैस सिलेंडरों को बाहर निकाल कर दूर भिजवाया गया। 15 दमकलों ने कई फेरे लगाकर करीब 6 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से फैक्ट्री के पास मौजूद तीन मकानों में दरारें आ गई। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, गैस सिलेंडर गोदाम पर आग पहुंच जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस आग लगने के कारण का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |