मैनपुरी में गर्भवती को जलाने की कोशिश

मैनपुरी. मैनपुरी में रेप पीड़ित गर्भवती को जिंदा जलाने की कोशिश का मामला सामने आया है। झुलसी हुई पीड़ित को सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 3 आरोपियों पर पॉक्सो के तहत केस दर्ज किया गया है। पीड़िता से ताऊ का लड़का ही रेप करता रहा। लड़की ने यह बात डर से अपने घर वालों से छिपा ली थी। इसके बाद जब उसके गर्भवती होने का पता चला तो दोनों परिवारों ने गर्भपात कराने पर सुलह कर ली थी। इसके बाद 6 अक्टूबर को आरोपी के परिजनों ने पीड़ित को जिंदा जलाने की कोशिश की। आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है। मामला मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के गांव का है। पीड़िता की मां ने 8 अक्टूबर को पुलिस को बताया कि उनकी बेटी के साथ तीन महीने पहले जेठानी के लड़के ने दुष्कर्म किया। वह गर्भवती हो गई, इसका 3 महीने बाद तब पता चला, तब लड़की के पेट में दर्द हुआ। पूछने पर लड़की ने कहा कि ताऊ के लड़के यानी रिश्ते में भाई ने उसका रेप किया। इसके बाद दोनों परिवारों ने बदनामी के डर से सुलहनामा कर लिया और पीड़िता के गर्भपात पर राजी हो गए। आरोपी की मां ने कहा कि वह लड़की की शादी का खर्चा उठा लेगी। लड़की की मां ने बताया कि शादी का बहाना करके आरोपी की मां यानी उनकी जेठानी लड़की को ले गई और उसे जलाकर मारने का प्रयास किया। इस पूरे मामले पर गांव में पंचायत भी बैठाई गई थी। पंचों ने आदेश दिया था कि कानून से बचने के लिए आरोपी का परिवार किशोरी का सही समय पर ऑपरेशन कराए। साथ ही उसकी शादी का भी इंतजाम करे। इसके बाद आरोपी सभी शर्तें मानने को तैयार हो गए थे।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में सीनियर नर्सिंग ऑफिसर को महिला कर्मचारियों ने पीटा: कहा- होटल और फ्लैट पर आने के लिए कहता था, जमकर जड़े थप्पड़ | महाकुंभ वाले IITian बाबा को जयपुर पुलिस ने पकड़ा: सुसाइड की धमकी दी थी; उसके पास मिला गांजा, कुछ देर में जमानत पर छोड़ा | वेस्ट की 31 टीमों ने 131 ठिकानों पर दी दबिश: 9 किलो अवैध अफीम का दूध बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार | स्कॉर्पियो की टक्कर से 20 फीट उछली कार, 60 मीटर दूर जाकर पलटी: पेट्रोल पंप मालिक समेत 4 घायल | राजस्थान: पुलिस टीम पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला, हेड कॉन्स्टेबल का हाथ टूटा, कई पुलिसकर्मी घायल | Rajasthan: उदयपुर में होगी कुमार विश्वास की बेटी की शादी, कैलाश खेर के गानों से महफिल में लगेंगे चार चांद | सूरत अग्निकांड: राजस्थान के व्यापारियों को भारी नुकसान, सीएम भजनलाल ने गुजरात सरकार से की मदद की अपील | Rajasthan Politics: क‍िरोड़ी लाल मीणा का सरकारी आवास न‍िरस्‍त, मंत्री बनने पर म‍िला था बंगला | Bijainagar Blackmail Case: बिजयनगर रेप-ब्लैकमेल कांड पर भड़का ब्राह्मण समाज, SIT गठन की मांग को लेकर निकाली आक्रोश रैली | रमजान की शुभकामनाएं: पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने दी बधाई |