लखनऊ में बारिश से दीवार गिरी, 9 की मौत

लखनऊ. लखनऊ में तीन दिन से हो रही भारी बारिश के बीच शुक्रवार तड़के 3 बजे बड़ा हादसा हो गया। यहां दिलकुशा कॉलोनी में दीवार गिरने से 9 लोगों की दबकर मौत हो गई। 2 की हालत गंभीर है, उन्हें सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। DM सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि सभी मृतक और घायल झांसी जिले के पचवारा के रहने वाले हैं। CM योगी घायलों से मिलने हॉस्पिटल पहुंच सकते हैं। यह सभी कैंट एरिया में आर्मी कैंपस की पुरानी दीवार के सहारे झोपड़ी में रह रहे थे। नई बाउंड्रीवाल के निर्माण कार्य में लगे थे। DM ने बताया कि बांउड्रीवाल के पास लोग झोपड़ी में सोए थे। रेस्क्यू देर रात ही पूरा कर लिया गया है। घायलों की हालत खतरे से बाहर है। सिविल हॉस्पिटल के डायरेक्टर आनंद ओझा का कहना है कि सुबह 7 बजे 9 लोगों को लाया गया था, सभी लोगों की मौत हो चुकी थी। इसके अलावा दो घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।  आर्मी कैंट के पास हादसा हुआ तो मौके पर रेस्क्यू के लिए आर्मी के जवान भी पहुंच गए। CM योगी हादसे में नजर बनाए हैं। DM और पुलिस अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। CM ने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपए की राहत राशि देने का ऐलान किया है। घायलों के बेहतर इलाज कराए जाने के सीएम ने निर्देश दिए हैं। मजदूर पुरानी दीवार के सहारे झोपड़ी बनाकर रहते थे। तीन दिनों से लखनऊ में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। सुबह 3 बजे के आसपास अचानक घटी इस घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने बताया कि भारी बारिश होने के चलते दीवार काफी कमजोर हो गई थी। आसपास की मिट्टी धंसने से दीवार ढह गई। घटना होते ही सेना के जवान मौके पर आकर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गए। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा | राजस्थान में पेंशनधारियों की बिजली खपत पर होगी नजर, 48 हजार से ज्यादा बिल वालों की पेंशन हो सकती है बंद | Rajasthan: 'मैं डिप्टी CM का बेटा बोल रहा हूं, सस्पेंड करवा दूंगा' CI के पास आया कॉल, पुलिस ने नंबर खंगाला तो यह पता चला | Jaipur Collectorate Bomb threat: जयपुर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, एंटी टेररिस्ट स्क्वाड मौके पर पहुंची | Waqf Bill: वक्फ संशोधन बिल पर बोले गहलोत- इसकी कोई जरूरत नहीं, अल्पसंख्यकों को निशाना बना रही सरकार | पत्नी का मुंह बांधा फिर काटा गला, इसलिए लाश के साथ 3 दिन सोता रहा पति, ऐसी दरिंदगी...खड़े कर देगी रोंगटे | Akhilesh Yadav vs Amit Shah: 'आप 20-25 साल और अध्यक्ष रहेंगे', अखिलेश यादव के तंज पर अमित शाह ने ऐसे ली चुटकी | Waqf Bill: जदयू बोला- विधेयक मुस्लिम विरोधी, ये नैरेटिव गलत; शिवसेना-यूबीटी ने बताया जमीन हड़पने वाला बिल | Rajasthan: निवेशकों से मांगी जा रही शिकायत, लॉन्च हुआ ऐप- राजस्थान दिवस पर CM भजनलाल की बड़ी घोषणाएं | टोंक में ईद के जुलूस पर विवाद, पुलिस और नमाजियों में नोकझोंक |