टांक समाज की महिलाओं का नवाचार, लगाया रक्तदान शिविर किया 52 यूनिट रक्त संग्रह

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर टांक समाज महिलाओं ने नवाचार करते हुए प्रथम रक्त दान शिविर व लहरिया उत्सव का आयोजन वृंदावन धाम में किया। जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। मीडिया प्रभारी भगवत सिंह टांक ने बताया कि रक्तदान शिविर का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर शुरुआत की। रक्तदान शिविर में 52 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। जिसमें 31 महिलाओं व 21 पुरुषों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। अतिथियों और समाज के पदाधिकारियों ने रक्त वीरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। महिलाओं द्वारा लहरिया उत्सव भी धूमधाम से मनाया गया। जिसमे महिला गायक पिंकी गोस्वामी द्वारा मनमोहक भगवान के भजनों की प्रस्तुति दी गई। जिसमे महिलाएं भजनों पर जमकर थिरकी। कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार टांक व महिला अध्यक्ष कन्या देवी टांक ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। इस दौरान टांक समाज के हाडोती खेराड क्षेत्र अध्यक्ष अनिल कुमार टांक, पूर्व केंद्रीय आय निरीक्षक रामावतार टांक, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद टांक, गायत्री परिवार के रामगोपाल टांक, तहसील संयोजक राजेंद्र टांक, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरिप्रसाद टांक, भवन निर्माण समिति अध्यक्ष चिरंजी लाल टांक, युवा अध्यक्ष नितेश टांक, क्षेत्रीय  मंत्री बालकिशन टांक, हिंडोली तहसील संयोजक पवन टांक, रमेश चंद्र टांक, दीपक टांक, केंद्रीय महिला उपाध्यक्ष रेखा टांक, क्षेत्रीय महिला अध्यक्ष कन्या देवी टांक, उपाध्यक्ष सीमा टांक, पार्षद मधु देवी टांक, पूर्व जिला परिषद सदस्य पिंकी टांक, पूनम टांक, पायल टांक, करुणा टांक, जयश्री टांक, विमला टांक, हेमलता टांक, शशीकला टांक, दुर्गा देवी टांक सहित समाज के महिला पुरुष मौजूद रहे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |