खटावदा में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का हुआ शुभारंभ

दबलाना उप तहसील क्षेत्र के ग्राम खटावदा में सोमवार को श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। सरपंच मुकेश कुमावत ने बताया कि स्थानीय ग्राम वासियों की ओर श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। सुंडेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीमद् भागवत कथा को सिर पर धारण करने, प्रधान कलश,घोड़ी , कलश पूजन आदी की बोलियां लगाई गई। जिसमें श्रीमद् भागवत कथा को सिर पर धारण करने व प्रधान कलश की बोली पप्पू पासवान 12 सो रुपए, कलश पूजन पारस कुमार लोधा 21 सो रुपए, घोड़ी की बोली पुरुषोत्तम शर्मा 13 सो रुपए की रही। जिसके बाद श्री गणेश भगवान भोलेनाथ सहित कलशों एवं ध्वज की विशेष पूजा अर्चना के बाद 101 कलशों के साथ कलश यात्रा प्रारंभ हुई। कलश यात्रा में आगे बैंड बाजों पर भगवान श्री कृष्ण के भजनों पर महिलाएं एवं पुरुष नाचते कूदते हुए चल रहे थे। पीछे भागवत कथा को सिर पर धारण किए हुए यजमान पप्पू पासवान एवं प्रधान कलश के साथ उसकी पत्नी  व 101 कलश धारण किए हुए महिलाएं एवं बालिकाएं चल रही थी। साथ ही घोड़ी पर हाथ में ध्वज थामें पुरुषोत्तम शर्मा चल रहा था। तो वहीं पीछे चल रही बग्गी बिराजमान वृंदावन से आए हुए संत अखिल भारतीय चतुर्थ संप्रदाय श्री श्री 1008 संगीत कृष्ण सांवरिया बाबा व श्री 1008 महामंडलेश्वर भगवान दास बाबा चल रहे थे। कलश यात्रा सुंडेश्वर महादेव से प्रमुख मार्गों से होती हुई कुमावत समाज के पंचायती भवन कथा स्थल पर पहुंची। जहां पर यजमान मंगल प्रसाद शर्मा ने कथा व्यास के सानिध्य में मंत्रोच्चार के साथ विविध देवी देवताओं की विशेष पूजा अर्चना की। कथा व्यास श्री धाम वृंदावन से पधारे अखिल भारतीय चतुर्थ संप्रदाय श्री श्री 1008 संगीत कृष्ण सांवरिया बाबा ने कथा के प्रथम दिन श्रीमद् भागवत कथा के महत्व के बारे में बताया। कथा व्यास बाबा ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा देवताओं के लिए भी दुर्लभ है। जिसके  पश्चात भव्य आरती मंत्र पुष्पांजलि के बाद कथा स्थल भगवान श्री कृष्ण, राधा रानी, भोलेनाथ सहित विविध देवी-देवताओं के जयकारों से गूंज उठा भगवान के भोग लगाकर मौजूद सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सरपंच मुकेश कुमावत, बृजमोहन सेन, पूर्व उपसरपंच हंसराज शर्मा, सहित समस्त ग्राम वासियों ने विशेष सहयोग किया।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |