निमंत्रण देने आए दोस्त ने किया पत्नी से रेप पति ने दबाव डाला तो सच्चाई सामने आई, पुलिस जांच में जुटी

अलवर के रैणी थाने क्षेत्र के एक गांव में निमंत्रण देने आए दोस्त ने महिला को घर में अकेला देख रेप किया। विवाहिता ने मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने मुकदमा दर्ज करवाया है कि उसके पति रामगढ़ निवासी पुरुषोत्तम शर्मा पुत्र कन्हैयालाल शर्मा के मिस्त्री का काम किया था। इस दौरान पीड़िता के पति ओर आरोपी के घनिष्ठ संबंध बन गए। अक्टूबर 2023 में पुरुषोत्तम शर्मा उनके घर पर निमंत्रण पत्र देने के लिए आया तो पीड़िता का पति घर पर नही था।

शाम को देरी होने की वजह से वह पीड़िता के घर पर रुक गया। पीड़िता जब रात को सोने के लिए चली गई तो वह कमरे के अंदर आ गया और जबरदस्ती रेप कर दिया। यही नहीं अश्लील वीडियो भी बना लिया। धमकी देकर कहा कि किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर दूंगा। इसके अलावा पति, बच्चो को जान से खत्म करने की धमकी दी। इसके बाद 11 दिसम्बर 2023 को पुनः वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मंडावर होटल में ले जाकर रेप किया। 31 दिसम्बर 2023 को पुरुषोत्तम शर्मा पुनः घर पर आ गया व धमकी देकर रेप किया।

बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर मार्च 2024 में पीड़िता को अलवर होटल ले जाकर रेप किया। इसके बाद 19 अप्रैल को धमकी दी। अलवर चलने को कहा। धमकी के डर ये वह चली गई। लेकिन दो दिन तक उसे आने नहीं दिया। इस बीच में परिवारजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। इसके बाद पीड़िता को धमकी दी कि उसका नाम लिया तो वीडियो वायरल कर देगा। इस भय से पीड़िता ने गुमशुदगी रिपोर्ट में बयान ठीक दर्ज नही करवाए। पीड़िता के घर आने पर पति ने दबाव डाला तो पीड़िता ने आपबीती बताई। इसके बाद पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया गया। अब पुलिस मामले की जांच में लगी है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |