झुंझुनूं की महिला की सऊदी अरब में मौत अपने पति के साथ हज पर गई थी, हीट स्ट्रोक से बताय जा रहा है मौत कारण

सऊदी अरब में हज पर गई झुंझुनूं की एक महिला की मौत हुई है। मृतक शहनाज बानों (63) पत्नी मोहम्मद यूनुस झुंझुनूं के मलसीसर उपखण्ड़ के जबासर गांव की रहने वाली थी। अपने पति के साथ 22 मई को झुंझुनूं से सऊदी अरब हज पर गई थी। शुरुआती जानकारी में महिला की मौत हीट स्ट्रोक से होना बताया जा रहा है। मृतक शहनाज बानो के बेटे इमरान खान ने बताया कि हमे 17 जून को जानकारी मिली थी। जबकि मौत 16 जून को हो गई थी। उन्होंने बताया कि शव को वहीं दफन किया जाएगा। राज्य हज कमेटी के सदस्य रियाज फारूकी ने बताया कि इस साल से झुंझुनूं से 72 लोग हज पर गए थे। इनमें 35 महिलाएं और 37 पुरुष शामिल थे। शहनाज अपने पति के साथ हज पर गई थी। मक्का से 12 किलोमीटर दूर मीना शहर में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। गर्मी से मौत होने की जानकारी मिली है। गौरतलब है कि इस बार गर्मी के कारण सऊदी अरब में सैकड़ो हाजियों की मौत हुई है। ज्यादातर मौतें गर्मी की वजह से बीमार पड़ने के चलते हुई हैं। इनमें भारत से गए कई हाजियों की भी मौत हुई है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर |