कांग्रेस नेत्री पर हमले के आरोपियों को पकड़ने में पुलिस की सफलता, मुठभेड़ में 2 बदमाश घायल

भीलवाड़ा। दंपती पर हमला व फायरिंग के फरार आरोपियों की रविवार रात शहर के निकट मंगरोप-हरणी महादेव मंदिर रोड पर पुलिस से मुठभेड़ हो गई। आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने गोलियां चलाई। मुठभेड़ में दो आरोपियों को गोली लगी। उनको महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। फायरिंग से सनसनी फैल गई। पुलिस जाप्ता बाल-बाल बचा। पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव समेत अन्य अधिकारी एमजीएच पहुंचे। देर रात तक आरोपियों के पैर से गोली निकाली जा रही थी। जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के नीलकंठ कॉलोनी में 6 नवंबर को कांंग्रेस नेत्री पुष्पा सुराणा व विद्यासागर सुराणा के घर में जमीन विवाद को लेकर कमलेश खाती व राहुल सेन आदि ने फायरिंग व हमला किया था। बारह दिन से आरोपी फरार चल रहे थे।

जवाबी फायरिंग में आरोपियों को लगी गोली

घटना को लेकर कोतवाली पुलिस मुखबिर के जरिए मिली सूचना के आधार पर रविवार रात अपराधियों को पकड़ने गई। वहां आरोपियों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी फायर किया। आरोपी कमलेश व राहुल के पैर में गोली लगी। दोनों को एमजीएच लाया गया। पुलिस आरोपियों के अन्य साथियों के बारे में पता कर रही थी।

ये है पूरा मामला

बता दें कि कांग्रेस नेत्री पुष्पा सुराणा और उनके पति विद्यासागर सुराणा पर 6 नवंबर की शाम घर में घुसकर चार बदमाशों ने फायरिंग की थी। हालांकि, निशाना चूकने से गोली छत में घुस गई थी। जमीनी विवाद को लेकर हमला किया गया था। मुख्य आरोपी बालूराम जाट इस परिवार का परिचित होने के साथ ही घर पर दूध सप्लाई भी करता था।

सुराणा ने अपनी जमीन किसी अन्य को बेच दी थी। इसको लेकर बालू जाट नाराज था। एसपी धर्मेंद्र सिंह ने फायरिंग की घटना को गंभीरता से लेते हुए एसआईटी का गठन किया। जिसमें सीओ, एसएचओ कोतवाली व पुलिस लाइन के अधिकारियों को शामिल किया। एसआईटी लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अभी दो और आरोपियों की तलाश जारी है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
Rajasthan: निवेशकों से मांगी जा रही शिकायत, लॉन्च हुआ ऐप- राजस्थान दिवस पर CM भजनलाल की बड़ी घोषणाएं | टोंक में ईद के जुलूस पर विवाद, पुलिस और नमाजियों में नोकझोंक | सीकर में नशीला पदार्थ पिलाकर युवती का किडनैप, जयपुर में जबरदस्ती शादी और रेप का आरोप | सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने सपरिवार प्रधानमंत्री मोदी से की शिष्टाचार भेंट, ‘अटल नमो पथ’ पुस्तक भेंट की | REET मामले में CBI जांच की याचिका खारिज होने पर सियासी बवाल, डोटासरा बोले- 2 साल से मगरमच्छ ही पकड़ रहे | सीएम भजनलाल शर्मा ने आम लोगों को दी बड़ी सौगात, 10 हजार करोड़... पत्रकार हेल्थ कवरेज योजना और चिकित्सा ऐप | जयपुर पुलिस कमिश्नर को अपशब्द बोलने वाला कॉन्स्टेबल गिरफ्तार: वीडियो में 6 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ गलत शब्दों का इस्तेमाल किया | डोटासरा बोले- बीजेपी-RSS के हारे हुए नेताओं ने गदर मचाया:राठौड़, तिवाड़ी और चतुर्वेदी की कमेटी अफसरों को बुलाकर डांटती है, सरकार को हाईजैक किया | Rajasthan Assembly: टीकाराम पर राज्यवर्धन का तंज, बोले- नेता प्रतिपक्ष के साथ-साथ डिप्टी स्पीकर भी बनना चाहते हैं जूली | Rana Sanga Controversy: सपा सांसद की राणा सांगा पर टिप्पणी के खिलाफ प्रदेशभर में आक्रोश, पुलिस थाने में भी शिकायत |