Rajasthan Assembly: कांग्रेस के एक्शन पर भाजपा का री-एक्शन, डोटासरा को गतिरोध के लिए जिम्मेदार ठहराया

विधानसभा : में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध बढ़ता ही जा रहा है। कांग्रेस ने इसके लिए सत्ता पक्ष को जिम्मेदार ठहराया है, जबकि बीजेपी ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर निशाना साधा है।

बीजेपी का कांग्रेस पर पलटवार

बीजेपी का आरोप है कि यह कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई का नतीजा है और डोटासरा ने पूरे सदन को हाईजैक कर रखा था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि डोटासरा ने विधानसभा स्पीकर के कक्ष में गतिरोध दूर करने के लिए सहमति जताई, लेकिन सदन में जाकर अपनी ही बात से पलट गए, जिससे उनका दोहरा चरित्र उजागर होता है। उन्होंने कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष सदन की गरिमा को भूल गया है।

'दादी' शब्द पर बेवजह राजनीति का आरोप

भाजपा नेताओं का कहना है कि हमारे समाज में दादा-दादी, नाना-नानी सम्मानजनक शब्द हैं, जो आदर भाव से उपयोग किए जाते हैं। ऐसे में 'दादी' शब्द पर सदन का बहिष्कार करना और आसन की ओर चढ़ने का प्रयास करना विपक्ष की गलत रणनीति को दर्शाता है। बीजेपी ने कहा कि विपक्ष सरकार द्वारा पेश किए गए ऐतिहासिक बजट से घबराया हुआ है और बेमतलब हंगामा कर रहा है।

बजट पर ध्यान देने की बजाय हंगामे में उलझा विपक्ष

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने हर वर्ग के लिए योजनाओं का पिटारा खोला है। इससे बौखलाकर विपक्ष सदन में हंगामा कर रहा है और जनता के मुद्दों से भटक रहा है। विपक्ष को सदन में बहस करनी चाहिए थी, लेकिन वह केवल एक परिवार की चापलूसी में उलझा हुआ है।

क्या गतिरोध टूटेगा?

सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच यह विवाद खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। कांग्रेस अपने रुख पर कायम है, जबकि बीजेपी का कहना है कि सदन की कार्यवाही बिना विपक्ष के भी जारी रहेगी। अब यह देखना होगा कि यह गतिरोध कब और कैसे समाप्त होगा।

Written By

Monika Sharma

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
शिरोही में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो सवार 11 लोग घायल | 5 साल का बच्चा 150 फीट गहरे बोरवेल में गिरा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी | राजस्थान की राजनीती ( हिंदी समाचार - पत्र ) | वेलेंटाइन डे पर घर से भागे प्रेमी युगल ने खाया जहर, युवक की मौत, किशोरी अस्पताल में भर्ती | शहर में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध, नगर परिषद करेगी सख्त कार्रवाई | राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई |