रामलला रामनवमी पर 20 घंटे दर्शन देंगे:सुबह 3:30 बजे से एंट्री; 4 दिन तक VIP दर्शन बंद रहेंगे; 15 लाख लोग अयोध्या पहुंचेंगे

अयोध्या में रामनवमी (17 अप्रैल) के दिन रामलला का दरबार श्रद्धालुओं के लिए 20 घंटे खुला रहेगा। मंगला आरती के बाद ब्रह्म मुहूर्त में 3:30 बजे से रामलला के दर्शन शुरू होंगे। श्रद्धालुओं को रात 11 बजे तक मंदिर में प्रवेश कराया जाएगा।

दर्शन के बीच रामलला का अभिषेक और श्रृंगार भी चलता रहेगा। इस दिन करीब 15 लाख श्रद्धालुओं के देश-विदेश से अयोध्या पहुंचने का अनुमान है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि रामलला की श्रृंगार आरती सुबह 5 बजे होगी। दर्शन और सभी पूजन पहले जैसा चलता रहेगा। भगवान को भोग लगाने के लिए समय-समय पर थोड़ी देर के लिए पर्दा लगाया जाएगा।

अन्य दिनों राम मंदिर में श्रद्धालु 6:30 बजे से रात 9:30 बजे तक दर्शन करते हैं। रामनवमी के दिन राम मंदिर 5 घंटे ज्यादा खुला रहेगा।

4 दिन VIP दर्शन बंद, सभी पास निरस्त रहेंगे
रामनवमी पर भीड़ उमड़ने के कारण 16 से 19 अप्रैल तक सुगम दर्शन पास, VIP दर्शन पास, मंगला आरती पास, श्रृंगार आरती पास, शयन आरती पास नहीं बनेंगे। यानी किसी भी तरह के पास जारी नहीं किए जाएंगे। 16 से 19 अप्रैल तक सभी विशेष/VIP सुविधाएं निरस्त रहेंगी। ऑनलाइन बुकिंग भी नहीं होगी। पहले से बने पास निरस्त किए जा रहे हैं

चंपत राय ने कहा- रामनवमी को रात 11 बजे के बाद अगर मंदिर के बाहर ज्यादा संख्या में श्रद्धालु रहेंगे, तो समय बढ़ाकर उन्हें दर्शन कराने पर विचार किया जा सकता है।

दर्शनों के बाद रामलला को भोग लगाया जाएगा और शयन आरती होगी। शयन आरती के बाद भक्तों को निकास मार्ग पर प्रसाद मिलेगा। श्रद्धालु अपना मोबाइल, जूता-चप्पल, बड़े बैग और प्रतिबंधित सामान जितना दूर रखकर आएंगे, दर्शन में उतनी ही सुविधा होगी।

ये विजुअल प्रभु रामलला की आरती के समय का है।

ये विजुअल प्रभु रामलला की आरती के समय का है।

अयोध्या में 100 जगह LED स्क्रीन लगाई जाएगी
चंपत राय ने कहा- सुग्रीव किला के नीचे, बिड़ला धर्मशाला के सामने, राम मंदिर के प्रवेश द्वार पर ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं के लिए हेल्प कैंप बनाया गए हैं। किसी भी तरह की असुविधा होने पर वहां जाकर मदद मांग सकते हैं। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में होने वाले सभी कार्यक्रमों का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा।

अयोध्या शहर में लगभग 80 से 100 जगहों पर LED स्क्रीन लगाई जाएगी। प्रसार भारती और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से रामनवमी के उत्सव का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा।

मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को धूप में न खड़ा होना पड़े, इसके लिए ऊपर कपड़े लगाए गए हैं।

मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को धूप में न खड़ा होना पड़े, इसके लिए ऊपर कपड़े लगाए गए हैं।

चंपत राय की अपील- बहुत जरूरी हो तभी घर से निकलें
चंपत राय ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि रामनवमी के दिन 17 अप्रैल को सभी कार्यक्रमों का आनंद घर बैठकर लें। अयोध्या में हैं, तो जहां LED स्क्रीन लगाई गई हो, वहां पर देख सकते हैं। अगर घर में हैं तो मोबाइल, टेलीविजन पर देख सकते हैं। स्थानीय लोग राम नवमी के दिन बहुत जरूरी हो, तभी भागदौड़ करें और बाहर निकलें।

रामनवमी पर 5 मिनट रामलला का होगा सूर्य तिलक

नृपेंद्र मिश्र ने कहा-मंदिर का पूरा काम दिसंबर-2024 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

नृपेंद्र मिश्र ने कहा-मंदिर का पूरा काम दिसंबर-2024 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृर्पेंद्र मिश्र सोमवार दोपहर अयोध्या पहुंचे। नृपेंद्र मिश्र ने कहा- रामनवमी पर रामलला के माथे पर सूर्य किरण 12:16 बजे के करीब 5 मिनट पड़ेगी। तकनीकी व्यवस्था की जा रही है। ट्रस्ट मिलकर काम कर रहा।

वैज्ञानिक भी पूरी तरीके से जुटे हैं कि वह सफल हो। मंदिर का पूरा काम दिसंबर-2024 तक पूरा करने का लक्ष्य है। अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को किसी बात की दिक्कत न हो, इसका भी ध्यान रखा जा रहा है। श्रद्धालुओं के लिए सुविधा केंद्र काम भी जल्द पूरा किया जाएगा।

रामनवमी पर 15 लाख भक्तों के पहुंचने का अनुमान है।  आगे पढ़िए ग्राउंड से रिपोर्ट...

प्रशासन की ऐसी व्यवस्था कि बहुत आसानी से हो रहे दर्शन
रामनवमी को प्रशासन ने पूरी व्यवस्था कर रखी है। सोमवार को सुबह 6:30 बजे जब मिडिया की  टीम श्रीराम जन्मभूमि पथ पर पहुंची, तो करीब 25 हजार भक्त रामलला के दर्शन के लिए लाइन में लगे थे। करीब आधे घंटे में भीड़ सामान्य हो गई। भक्त आसानी से बुजुर्गों और बच्चों के साथ रामलला के दर्शन करते दिखे।

श्रद्धालुओं की भीड़ को संभालते सुरक्षाबल भी खुश दिखे। भीड़ बढ़ने पर भक्तों को सहज दर्शन के लिए प्रशासन ने एक योजना तैयार की है। यह भीड़ का दबाव बहुत ज्यादा होने पर ही लागू किया जाएगा।

अयोध्या में 100 से ज्यादा जगहों पर पीने के पानी के लिए आरओ की व्यवस्था की गई है। यह फोटो हनुमानगढ़ी तिराहे की है।

अयोध्या में 100 से ज्यादा जगहों पर पीने के पानी के लिए आरओ की व्यवस्था की गई है। यह फोटो हनुमानगढ़ी तिराहे की है।

सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक भीड़ ज्यादा होगी
17 अप्रैल को भीड़ का सबसे ज्यादा दबाव सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक रहने की उम्मीद है। इस दिन राम मंदिर सहित अयोध्या के 10 हजार मंदिरों में दोपहर ठीक 12 बजे रामलला का प्राकट्य होगा। पहली बार श्रीराम जन्मभूमि पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो सकेंगे।

हालांकि, मंदिर में भीड़ कम रखने और भक्तों को इसका ऑनलाइन दर्शन कराने की व्यवस्था है। रामजन्म के बाद राम मंदिर के अलावा श्रद्धालुओं की भीड़ कनक भवन, हनुमानगढ़ी की ओर बढ़ेगी।

सोमवार सुबह कैसा नजारा रहा, 5 तस्वीरें देखिए-

रामलला के दर्शन मार्ग के सामने चेकिंग करती बम स्क्वाड की टीम।

रामलला के दर्शन मार्ग के सामने चेकिंग करती बम स्क्वाड की टीम।

रामलला के दर्शन के लिए जाती बुजुर्ग महिला।

रामलला के दर्शन के लिए जाती बुजुर्ग महिला।

राम जन्मभूमि पथ के ठीक सामने श्रद्धालुओं को धूप से बचाने के लिए टेंट लगाया गया है।

राम जन्मभूमि पथ के ठीक सामने श्रद्धालुओं को धूप से बचाने के लिए टेंट लगाया गया है।

अयोध्या में जगह-जगह सुरक्षा में जवान तैनात हैं।

अयोध्या में जगह-जगह सुरक्षा में जवान तैनात हैं।

नगर निगम की यह मशीन रामपथ पर धूल की सफाई कर रही है।

नगर निगम की यह मशीन रामपथ पर धूल की सफाई कर रही है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
प्रदेशभर में 14 जून को नर्सिंग प्रवेश परीक्षा, 29 मई तक किए जा सकेंगे आवेदन, 19 जिलों में बनाए जाएंगे एग्जाम सेंटर | मुंबई में CSMT पर लोकल ट्रेन पटरी से उतरी, हार्बर लाइन सेवाएं बाधित | देहरादून में भीषण अग्निकांड, एक साथ 22 झोपड़ियां जलकर हुई खाक, पांच गैस सिलेंडर भी फटे | राहुल गांधी 6 मई को झाबुआ,7 मई को बड़वानी आएंगे: थर्ड फेज में कांग्रेस लीडरशिप के दौरे बढ़े | जयपुर की किन्नर नीमकाथाना में लहूलुहान हालत में मिली: प्राइवेट पार्ट लकड़ी से डैमेज किया गया, दो दोस्तों के साथ घूमने निकली थी | हूतियों के हमले वाले जहाज पर पहुंची भारतीय नौसेना: हेलिकॉप्टर से एरियल रैकी भी की, कहा- 22 भारतीय समेत सभी 30 क्रू मेंबर सेफ | छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा, 9 की मौत: खड़े ट्रक में जा घुसी पिकअप, मरने वालों में 5 महिलाएं और 3 बच्चों में 2 जुड़वा बहनें | SI ने नशे में बाइक-ऑटो को मारी टक्कर, लोगों को खदेड़ने 3 थानों की फोर्स बुलाई | कर्नाटक का सबसे बड़ा सेक्स स्कैंडल: सैकड़ों ​वीडियो मिले, दावा- महिलाएं रोती रहीं, देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल शूट करते रहे, FIR दर्ज | हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर कार और बाइक जोरदार टक्कर हुई. इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई |