जयपुर। जुलाई महीने की शुरुआत कमर्शियल गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी रही है। तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 185.50 रुपए की कटौती की है। इस कटौती के बाद जयपुर में 19 किलो का कमर्शियल गैस सिलेंडर अब 2957.50 रुपए में उपलब्ध होगा। करीब दो महीने बाद कमर्शियल सिलेंडर की कीमत फिर से 3000 रुपए से नीचे पहुंची है।
हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं को इस बार कोई राहत नहीं मिली है। 14.2 किलो का घरेलू गैस सिलेंडर 945.50 रुपए की पुरानी दर पर ही मिलेगा। नई कीमतें 1 जुलाई सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन के अध्यक्ष दीपक गहलोत ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि कीमतों में कटौती से होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक उपभोक्ताओं को सीधा फायदा मिलेगा।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.