जयपुर में खुद के घर में ही शुक्रवार रात एक सब इंस्पेक्टर का शव मिला। मकान अंदर से लॉक था। नौकरानी ने खिड़की से झांक कर देखा तो सब इंस्पेक्टर बाथ रूम में न्यूड हालत में गिरे दिखाई दिए। सूचना मिलने पर कालवाड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में भिजवाया। SHO... Read more
गैंगस्टर रोहित गोदारा ने BJP नेता से रंगदारी मांगी है। गोदारा ने वॉट्सऐप कॉल कर 7 दिन में 5 करोड़ रुपयों की डिमांड की और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है। उसने कहा कि पुलिस को भी रिकॉर्डिंग सुना देना, वो भी तेरी सुरक्षा नहीं कर पाएगी। शिवदासपुरा थाने में पीड़ित BJP नेता ने FIR दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (शिवदासपुरा) रणजीत सिंह कर रहे हैं। पुलिस... Read more
जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम रखकर उड़ाने की धमकी दी गई है। जयपुर एयरपोर्ट की ऑफिशियल मेल आईडी पर शुक्रवार दोपहर ई-मेल के जरिए अज्ञात व्यक्ति ने यह धमकी दी। साथ ही लिखा- मैं बेंगलुरु में बैठा हूं, पकड़ सको तो पकड़ लो। इसके बाद एयरपोर्ट सुरक्षा जवानों के साथ ही बम निरोधक दस्ते की टीम ने एयरपोर्ट पर सर्च अभियान चलाया है। वहीं ,साइबर टीम भी जांच में... Read more
राजस्थान की सियासत में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी रहे लोकेश शर्मा के खुलासों के बाद फोन टैपिंग मामला सुर्खियों में है। उन्होंने आरोप लगाया है कि अशोक गहलोत ने उन्हें ऑडियो क्लिप्स पेन ड्राइव में देकर वायरल करने को कहा था। फिर इन ऑडियो क्लिप्स के आधार पर भाजपा पर सरकार गिराने के आरोप लगाए थे। इसके बाद कॉल कर सबूत मिटाने को कहा था,... Read more
जयपुर में बदमाशों ने खुद को ईडी अधिकारी बताकर बुजुर्ग को ठग लिया। बुजुर्ग ने दो बार में 5 लाख से ज्यादा रुपए ट्रांसफर कर दिए। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने बजाज नगर थाने में केस दर्ज करवाया है। बजाज नगर थाना पुलिस ने बताया- गोपालपुरा मोड़ हिम्मत नगर के रहने वाले राजेन्द्र भंडारी (64) के साथ ठगी हुई है। 11 अप्रैल को सुबह 11 बजे उनके मोबाइल पर फोन आया।... Read more
जयपुर में इन दिनों एक नए तरीके से लोगों को ठगा जा रहा है। बदमाश फेक कॉल कर खुद को दिल्ली, मुंबई व जयपुर पुलिस कमिश्नरेट का अधिकारी बताते हैं। फिर लोगों को कहते हैं कि उनके बेटे-बेटियों को स्मैक बेचने और रेप के केस में गिरफ्तारी किया है। साथ ही कॉल पर किसी की रोने की आवाज भी सूनाते हैं। जो बोल रहा होता है कि 'मम्मी बचा लो, पापा बचा लो'। फिर... Read more
राज्य सरकार का वेतन भुगतान का सिस्टम बुधवार को गड़बडा गया। वेतन भुगतान के साफ्टवेयर में आई तकनीकी खामी के चलते 7 दिन पहले ही बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारियों की सेलेरी उनके खातों में आ गई। अभी अप्रैल का महीना चल रहा है। इस महीने की सेलेरी 1 मई या इसके बाद जमा होनी थी, लेकिन सात दिन पहले ही 24 अप्रैल को खातों में जमा हुई सेलेरी देखकर कर्मचारी भी... Read more
जयपुर में बिल्डर को वॉट्सऐप कॉल कर 50 लाख रुपए की मांग करने वाली गैंग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मानसरोवर थाना पुलिस ने गैंग के मुख्य आरोपी ऋषभ शर्मा (27) सहित चार को गिरफ्तार किया है। ऋषभ शर्मा मध्यप्रदेश के गोसलपुरा में फायरिंग का भी आरोपी है। पूछताछ में सामने आया कि ये गैंग फर्जी सिम लेकर जयपुर के बिजनेसमैन की धमकी दे रही थी। ऋषभ शर्मा... Read more
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.