13 राज्यों की 88 सीटों पर वोटिंग: 1 बजे तक त्रिपुरा में सबसे ज्यादा 54.47% मतदान, छत्तीसगढ़ में पुलिसकर्मी ने बूथ पर खुद को गोली मारी

18वीं लोकसभा के चुनाव के लिए सेकेंड फेज की 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर वोटिंग जारी है। यह शाम 6 बजे खत्म होगी। एक बजे तक त्रिपुरा में सबसे ज्यादा करीब 54.47% और महाराष्ट्र में सबसे कम 31.77% वोटिंग हुई है।

तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बंगाल की दो लोकसभा सीटों बालूरघाट और रायगंज में सेंट्रल फोर्सेस महिलाओं को वोटिंग से रोक रही हैं।

बालूरघाट में बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और तृणमूल वर्कर्स के बीच झड़प भी हुई। वहीं छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में बूथ पर ड्यूटी के दौरान एक पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मार ली।

सेकेंड फेज में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, 5 केंद्रीय मंत्री, 2 पूर्व CM और 3 फिल्मी सितारे मैदान में हैं। इसके अलावा राहुल गांधी, शशि थरूर और हेमा मालिनी की सीट पर भी वोटिंग हो रही है।

आउटर मणिपुर के कुछ हिस्सों में आज दोबारा वोटिंग हो रही है। चुनाव आयोग ने इस सीट पर दो फेज में चुनाव की घोषणा की थी।

2019 में सेकेंड फेज की सीटों पर सबसे ज्यादा भाजपा को 50 और NDA के सहयोगी दलों ने 8 सीटें जीती थीं। कांग्रेस के खाते में 21 सीटें गईं थीं। अन्य को 9 सीटें मिली थीं।

चुनाव आयोग के मुताबिक, दूसरे फेज में 1,202 कैंडिडेट्स मैदान में हैं। इनमें 1,098 पुरुष और 102 महिला उम्मीदवार हैं। दो प्रत्याशी थर्ड जेंडर से है।

इससे पहले 19 अप्रैल को पहले फेज की 102 सीटों पर वोटिंग हुई थी। आज के बाद 5 फेज की वोटिंग 1 जून तक खत्म होगी। इसके बाद 4 जून को रिजल्ट की घोषणा होगी।

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राहुल बोले- 400 सीट छोड़िए, इन्हें 150 भी नहीं मिलेंगी: आलीराजपुर में कहा- संविधान खत्म करना चाहती है बीजेपी और आरएसएस | मंत्री पीएस के नौकर के घर मिले ₹25 करोड़: रांची में 9 जगह ED की रेड, नोटों की गिनती जारी | सरकारी टीचर और उसके साथियों ने किया प्रिंसिपल का किडनैप: नौकरी लगाने के नाम पर हड़प लिए थे 10 लाख, पुलिस ने 4 घंटे पीछा कर छुड़ाया | तीसरा फेज, 11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग कल: MP में मामा, महाराजा और राजा की किस्मत दांव पर, महाराष्ट्र में ननद-भौजाई मैदान में | भारत में सोने की तस्करी करते पकड़ी गई अफगानी डिप्लोमैट: दावा- दुबई से मुंबई लाई 25KG सोना, कपड़ों में छिपाए 1-1 किलो के गोल्ड बार्स | कर्नाटक सेक्स स्कैंडल केस- प्रज्वल पर किडनैपिंग का भी केस: पीड़ित बोला- प्रज्वल ने मां से रेप किया, वीडियो आने पर अगवा कर लिया गया | जयपुर में महिला के एग निकालकर बेचने की कोशिश: दर्द से चिल्लाने पर भी जबरदस्ती हॉस्पिटल ले जाते रहे, डॉक्टर्स ने फंसाने की दी धमकी | पायलट बोले- 400 पार नहीं, गंगाजी पार भेजेंगे लोग: कहा- अब भैंस छीनने की बात कर रहे, कांग्रेस ने देश को क्या- क्या नहीं दिया? | कनाडा का दावा- निज्जर हत्याकांड में 3 भारतीय गिरफ्तार: पुलिस बोली- भारत ने मारने का जिम्मा सौंपा था, लॉरेंस गैंग से कनेक्शन | करनाल में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों में आरोप-प्रत्यारोप: दिव्यांशु बोले- BJP ने षड़यंत्र रच फंसाया, मनोहर का जवाब- ये कोर्ट का मामला |