रूस यूक्रेन जंग का आज 41वां दिन

नई दिल्ली. रूस यूक्रेन जंग का आज 41वां दिन है। बुचा शहर में रूसी नरसंहार के बाद जगह-जगह बिखरी लाशों ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया है। इसी बीच जेलेंस्की ने पश्चिमी नेताओं से अपनी नाराजगी जाहिर की। साथ ही रूस के खिलाफ कार्रवाई में देरी के लिए कड़े शब्दों में उनकी आलोचना की। उन्होंने कहा- हमें सैन्य सहायता कि जरूरत थी। अगर हमें पहले ही सैन्य सहायता मिल जाती, तो हम हजारों लोगों को बचा सकते थे। इधर, मोतिझिन शहर में मेयर और उनके परिवार के शव बरामद हुए। मेयर, उनके पति और बेटे के साथ कुल पांच शव यहां मिले। सभी के हाथ पीछे बंधे हुए थे। वहीं, मायकोलाइव के मेयर ऑलेक्जेडर सेनकेविच के मुताबिक, बीते रोज शहर पर रूसी हमले में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 46 लोग घायल है। बुचा नरसंहार के बाद के बाद अमेरिका की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक बार रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को वॉर क्रिमिनल बताते हुए उन पर मुकदमा चलाने की मांग की है। बाइडेन ने कहा- बुका में जो हुआ वह भयानक है और सभी ने इसे देखा है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
अरविंद सिंह मेवाड़ को आज दी जाएगी अंतिम विदाई, उदयपुर के महासतिया में होगी अंत्येष्टि | मेहंदीपुर बालाजी: अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार महुआ थाना क्षेत्र में फायरिंग का भी आरोपी, पुलिस ने दबोचा | 3 साल बाद श्रद्धालुओं के लिए खुला मेहंदीपुर बालाजी का समाधि स्थल महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज ने किया उद्घाटन, भव्य रूप में सजा परिसर | UP Police Bharti: होली पर युवाओं को बड़ा तोहफा, सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी; यहां देखें परिणाम | Rajasthan Assembly: 'गरीब बस्तियों में रहने वाला 1 करोड़ कहां से लाएगा', स्पीकर बोले- सरकार को राहत देने वाली योजना लानी चाहिए | Jaipur News: होली पर रंग लाने से मना करने पर जयपुर के कॉन्वेंट स्कूल में विवाद, शिक्षा मंत्री ने जताई आपत्ति | Sikar Court Fire: सीकर कोर्ट परिसर के सभागार में लगी भीषण आग, फर्नीचर सहित सामान जलकर हुआ राख | हरियाणा में बजा BJP डंका: 10 में से 9 निगमों में भाजपा की जीत, मानेसर में निर्दलीय ने मारी बाजी; कांग्रेस पीछे | UP: 'वो बेवफा... उसे अपनी सुंदरता पर घमंड', गर्लफ्रेंड का गला काटकर सहेली को किया फोन; सिरफिरे ने कही ये बात | Parliament Session Live: 'वोटर लिस्ट पर सवाल उठ रहे, इस पर चर्चा होनी चाहिए', लोकसभा में बोले राहुल गांधी |