पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार हो रही बढ़ोतरी

नई दिल्ली. पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार हो रही बढ़ोतरी से ट्रांसपोर्टर्स और व्यापारी से लेकर आम लोग तक सभी प्रभावित हुए हैं। जिस रफ्तार से ईंधन के दाम बढ़ रहे हैं उसका सीधा असर बाजार पर हो रहा है। पिछले 15 दिन में ही पेट्रोल और डीजल 9 रुपए 16 पैसे महंगे हो गए हैं। बाजार मामलों से जुड़े जानकार और व्यापारी कहते हैं कि इसका सीधा असर माल भाड़े पर पड़ेगा और इसमें 16% तक की बढ़ोतरी हो सकती है। मध्य प्रदेश ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन भोपाल के अध्यक्ष जसवीर सिंह कहते हैं कि पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ने से मालभाड़ा 16% तक बढ़ जाएगा। अगर ऐसा होता है तो इससे आम आदमी पर भी महंगाई का बोझ पड़ेगा। भारत में डीजल की सबसे ज्यादा खपत ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर सेक्टर में होती है। दाम बढ़ने पर यही दोनों सेक्टर सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। डीजल के दाम बढ़ने से खेती से लेकर उसे मंडी तक लाना महंगा हो गया है। इससे आम आदमी और किसान दोनों का बजट बिगड़ सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर ट्रांसपोर्ट 16% महंगा होता है तो जिस वस्तु के दाम भी कम से कम ट्रासपोर्ट की लागत के हिसाब से बढ़ जाएंगे। जैसे मान लीजिए 1 क्विंटल गेहूं को मंडी तक लाने के लिए पहले 100 रुपए लगते थे, लेकिन ट्रांसपोर्ट महंगा होने से ये 116 रुपए हो जाएंगे। ये बढ़े हुए 16 रुपए आम आदमी से ही वसूले जाएंगे। इससे लोगों को गेहूं की कीमत 1.5% बढ़ जाएगी। इसी तरह का असर अन्य सामानों पर भी देखा जाएगा।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
अरविंद सिंह मेवाड़ को आज दी जाएगी अंतिम विदाई, उदयपुर के महासतिया में होगी अंत्येष्टि | मेहंदीपुर बालाजी: अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार महुआ थाना क्षेत्र में फायरिंग का भी आरोपी, पुलिस ने दबोचा | 3 साल बाद श्रद्धालुओं के लिए खुला मेहंदीपुर बालाजी का समाधि स्थल महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज ने किया उद्घाटन, भव्य रूप में सजा परिसर | UP Police Bharti: होली पर युवाओं को बड़ा तोहफा, सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी; यहां देखें परिणाम | Rajasthan Assembly: 'गरीब बस्तियों में रहने वाला 1 करोड़ कहां से लाएगा', स्पीकर बोले- सरकार को राहत देने वाली योजना लानी चाहिए | Jaipur News: होली पर रंग लाने से मना करने पर जयपुर के कॉन्वेंट स्कूल में विवाद, शिक्षा मंत्री ने जताई आपत्ति | Sikar Court Fire: सीकर कोर्ट परिसर के सभागार में लगी भीषण आग, फर्नीचर सहित सामान जलकर हुआ राख | हरियाणा में बजा BJP डंका: 10 में से 9 निगमों में भाजपा की जीत, मानेसर में निर्दलीय ने मारी बाजी; कांग्रेस पीछे | UP: 'वो बेवफा... उसे अपनी सुंदरता पर घमंड', गर्लफ्रेंड का गला काटकर सहेली को किया फोन; सिरफिरे ने कही ये बात | Parliament Session Live: 'वोटर लिस्ट पर सवाल उठ रहे, इस पर चर्चा होनी चाहिए', लोकसभा में बोले राहुल गांधी |