तेज रफ्तार कार ने फुटपाथ पर सो रहे एक परिवार के 3 लोगों को रौंदा

कोटा. कोटा में गुरुवार देर रात हिट एंड रन का दर्दनाक मामला सामने आया है। तेज रफ्तार कार ने फुटपाथ पर सो रहे एक परिवार के 3 लोगों को रौंद दिया। हादसे में दिनेश (45) की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पत्नी और बच्चा घायल हो गए। दिनेश सब्जी का ठेला लगाता था। घटना से गुस्साए लोग शुक्रवार सुबह नयापुरा थाने के बाहर प्रदर्शन करने पहुंच गए। मृतक के रिश्तेदार दिलखुश ने बताया कि MBS हॉस्पिटल के सामने फुटपाथ पर दिनेश अपनी पत्नी व बच्चे के साथ सो रहा था। रात 1 बजे के आसपास अचानक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गई। इससे दिनेश चपेट में आ गया। उसके सिर पर चोट लगी। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया, जबकि पत्नी व बच्चा चोटिल हो गए। उन्हें रात में MBS अस्पताल में लाया गया। पत्नी बीनू बाई का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। सुबह समाज के लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी व कार्रवाई की मांग को लेकर नयापुरा थाने के सामने इकट्ठे हुए। महिलाएं व पुरुष MBS के सामने सड़क पर बैठकर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। पुलिस की समझाइश के बाद ये लोग सड़क से हट गए। मोर्चरी के बाहर समाज के लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। डीएसपी कालूराम ने बताया कि घटना रात 1 बजे के आसपास की है। कार को जब्त किया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।

 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर | कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत | अखिलेश यादव का सामाजिक न्याय पर फोकस: आगरा से 2027 की चुनावी रणनीति का आगाज़ | अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में लगेंगे 7-IPS समेत 2400 जवान:जयपुर के हॉस्पिटल में हर ब्लड ग्रुप के 5 यूनिट रिजर्व, मिलने वालों का कोरोना टेस्ट होगा | Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट |