रूस-यूक्रेन जंग के बीच यूक्रेन जा सकते हैं जो बाइडेन

नई दिल्ली. रूस-यूक्रेन जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन जल्द ही कीव जा सकते हैं। दरअसल, यूक्रेन को समर्थन देने के लिए व्हाइट हाउस की तरफ से एक हाई-लेवल डेलिगेशन कीव जाने वाला है। इसके बाद बाइडेन या वाइस प्रेसिडेंट कमला हैरिस के यूक्रेन जाने की उम्मीद जताई जा रही है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने 9 अप्रैल को कीव जाकर हालात का जायजा लिया था। इस दौरे के जरिए अमेरिका खुद को जंग में यूक्रेन के साथ दिखाना चाहता है। साथ ही इस दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से बातचीत भी हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जो बाइडेन और कमला हैरिस के अलावा अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन के भी कीव जाने की संभावना है। हालांकि इसे लेकर अभी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इससे पहले अप्रैल महीने में ब्रिटेन, यूरोपियन यूनियन, ऑस्ट्रिया, पोलैंड के राष्ट्र प्रमुख भी यूक्रेन का दौरा कर चुके हैं।युद्ध के बीच अमेरिका की तरफ से यूक्रेन को लगातार मदद पहुंचाई जा रही है। हाल ही में अमेरिका ने यूक्रेन को 800 मिलियन डॉलर की मदद का ऐलान किया है, जिसके बाद कुल अमेरिकी सहायता 3 बिलियन डॉलर से ज्यादा हो गई है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दौसा सीट पर पायलट और किरोड़ी की प्रतिष्ठा दांव पर, SC-ST वर्ग के मतदाता सर्वाधिक, दस साल से कांग्रेस का कब्जा | विधानसभा उपचुनाव में वसुंधरा-पायलट की भूमिका होगी अहम, बीजेपी-कांग्रेस के ये दिग्गज भी दिखाएंगे अपना दम! | करंट से युवक की मौत, मासूमों के सिर से उठा पिता का साया गम मे बदली दिवाली की खुशियां | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला |