जयपुर. इंडियाज गॉट टैलेंट के मंच पर इन दिनों जयपुर के दिव्यांश और भरतपुर के मनुराज का हुनर कमाल कर रहा है। शो से पहले दोनों एक दूसरे को जानते तक नहीं थे। शो के दौरान ही दोनों की जोड़ी बनी। अब शो जीत चुके हैं। रोहित शेट्टी इनके इतने फैन हुए कि अपनी फिल्म में रोल ऑफर कर दिया। पिता विनोद बताते हैं कि दिव्यांश ने बीट बॉक्सिंग में करियर बनाने के बारे में कभी नहीं सोचा था। वह बस अपने मुंह से अलग-अलग आवाज निकालते थे। 8वीं क्लास में उन्हें दोस्तों ने बताया कि वह जो आवाज निकालते हैं, उसे बीट बॉक्सिंग कहते हैं। फिर उन्होंने बीट बॉक्सिंग पर जानकारी जुटाई और इसे अपना प्रोफेशन बना लिया। दिव्यांश बचपन से ही पढ़ाई में काफी अच्छा था। हमेशा से ही 98% मार्क्स लाया करता था। एमबीए करने का प्लान था। इसलिए वह स्कूल के बाद दिल्ली में बीकॉम ऑनर्स करने चला गया। पढ़ाई के अलावा दिव्यांश वॉलीबॉल में नेशनल भी खेल चुका है, लेकिन बीट बॉक्सिंग से उनका रिश्ता ऐसा जुड़ा कि देखते ही देखते लोगों में काफी पॉपुलर हो गया। दिव्यांश अभी तक करीब 100 से भी ज्यादा कनसर्ट कर चुके हैं। सुनिधी चौहान और शान जैसे बड़े सिंगर्स के साथ भी वह काम कर चुके हैं। दिव्यांश फोक बीट बॉक्सिंग करते हैं, जो कि अपने आप में बहुत अलग और क्रिएटिव मानी जाती है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.