जहांगीरपुरी हनुमान जयंती दंगों के मुख्य आरोपी अंसार और असलम को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली. जहांगीरपुरी हनुमान जयंती दंगों के मुख्य आरोपी अंसार और असलम को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी की आज दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में पेशी होनी है, लेकिन पेशी से पहले आरोपी अंसार ने अपनी बेशर्मी दिखा दी। जब इन आरोपियों को रोहिणी कोर्ट में पेशी के लिए पुलिस ले जा रही थी, तब आरोपी ने बड़ी बेशर्मी से पुष्पा का सिग्नेचर स्टेप किया। कोर्ट के गेट के बाहर खड़ी मीडिया को देखकर अंसार ने तेलगू मूवी पुष्पा का फेमस दाढ़ी में हाथ फेरने वाला एक्शन दिखाया। आरोपी के इस एक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस उसे कोर्ट में पेशी के लिए ले जा रही है, लेकिन आरोपी लगातार मुस्कुरा रहा है। उस पर पुलिस कार्रवाई का कोई डर नहीं दिख रहा। पुष्पा के एक्शन से कहीं न कहीं वह बताने की कोशिश कर रहा है कि उसे किसी का डर नहीं और न ही वो किसी के आगे झुकेगा। जहांगीरपुरी हिंसा में जिस मुख्य आरोपी अंसार को गिरफ्तार किया गया है, वह पहले भी कई तरह के अपराधों में शामिल रहा है। दिल्ली पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, अंसार इसके पहले असोल्ट के दो मामलों में आरोपी रहा है। इसके अलावा उसे 5 बार गैंबलिंग और आर्म्स एक्ट में बुक किया गया है। स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस लॉयन ऑर्डर दीपेंद्र पाठक ने बताया है कि अंसार जिसका नाम FIR में दर्ज है उसे गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा मामले में अब तक 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। हिंसा में 8 पुलिसकर्मियों और एक नागरिक सहित 9 लोग घायल हुए हैं। अब तक इस हिंसा से जुड़े करीब 100 वीडियो सामने आ चुके हैं। इनके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है। दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर मेदालाल मीणा हिंसा के दौरान वहां सुरक्षा में तैनात थे। उनके हाथ में गोली लगी है। उन्होंने बताया कि पुलिस दोनों पक्षों को अलग कर रही थी, लेकिन देखते ही देखते दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दौसा सीट पर पायलट और किरोड़ी की प्रतिष्ठा दांव पर, SC-ST वर्ग के मतदाता सर्वाधिक, दस साल से कांग्रेस का कब्जा | विधानसभा उपचुनाव में वसुंधरा-पायलट की भूमिका होगी अहम, बीजेपी-कांग्रेस के ये दिग्गज भी दिखाएंगे अपना दम! | करंट से युवक की मौत, मासूमों के सिर से उठा पिता का साया गम मे बदली दिवाली की खुशियां | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला |