जयपुर. कोरोना की दो लहरों और राजनैतिक उठा-पटक के बाद आज जयपुर नगर निगम ग्रेटर में साधारण सभा हो रही है। करीब 15 महीने के अंतराल बाद हो रही ये बैठक में 5 प्रस्ताव रखे गए हैं। महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर की अध्यक्षता में शुरू हुई बैठक लता मंगेशकर समेत कई दिवंगतों को श्रद्धांजलि के बाद 10 मिनट के लिए स्थगित की गई। इस बैठक में नगर निगम आयुक्त यज्ञमित्र सिंह के खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी लाया जा सकता है। क्योंकि आयुक्त की कार्यशैली से भाजपा ही नहीं बल्कि कांग्रेस के पार्षद भी नाराज है। रविवार को मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के निवास पर हुई बैठक में प्री-बोर्ड बैठक में भी कांग्रेस पार्षदों ने आयुक्त को भ्रष्टाचार का मुखिया बताया। नगर निगम ग्रेटर एरिया में घर-घर कचरा संग्रहण से कचरा डिपो तक पहुंचाने का काम जोनवार अलग-अलग टेंडर करके अलग-अलग फर्मों को काम सौंपा जाए। इसकी निविदा की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति का प्रस्ताव पर चर्चा। जॉब बेसिस पर नगर निगम के हर वार्ड में 7-7 अस्थायी कर्मचारी उपलब्ध करवाने के लिए प्रस्ताव पर चर्चा।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.