देश में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़े

नई दिल्ली. देश में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। देश में रविवार को कोरोना के 2,183 केसस दर्ज हुए। यह शनिवार के मुकाबले 89.8% की बढ़ोतरी है। शनिवार को 1,150 केस मिले थे। कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ गया है। रविवार को 214 लोगों की मौत रिकॉर्ड की गईं। इसमें 212 मौतें केरल के बैकलॉग डेटा की हैं, जबकि 1 मौत उत्तर प्रदेश में दर्ज की गई। जनवरी में आई तीसरी लहर के बाद लगातार 11 हफ्तों से मामलों में गिरावट हो रही थी, लेकिन बीते 7 दिनों (11 से 17 अप्रैल) में कोरोना मामलों में 35% का इजाफा हुआ है। हालांकि यह बढ़ोतरी सिर्फ दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में दर्ज की जा रही है। रविवार को खत्म हुए हफ्ते में देश में करीब 6,610 कोरोना केस दर्ज हुए। इससे पिछले हफ्ते में देश में 4,900 केस मिले थे। कोरोना से होने वाली मौतों में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। पिछले हफ्ते सिर्फ 27 लोगों की कोरोना संक्रमण से जान गई। यह 23 से 29 मार्च, 2020 के हफ्ते के बाद किसी हफ्ते में सबसे कम मौतें हैं। इससे पिछले हफ्ते 54 मौतें दर्ज की गई थीं। दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बीते 7 दिनों में मामलों में तेज बढ़ोतरी हुई है। पिछले हफ्ते दिल्ली में अब तक के सबसे ज्यादा 2,307 केस मिले। उसके पिछले हफ्ते में दिल्ली में 943 केस मिले थे। यानी एक हफ्ते में दिल्ली में मामलों में 145% बढ़ोतरी हुई है। इस हफ्ते देश के कुल कोरोना केस में दिल्ली की हिस्सेदारी एक-चौथाई रही। दिल्ली के स्कूलों में कोरोना मामलों के चलते स्कूलों में भी कुछ दिन की छुट्टी की गई।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दौसा सीट पर पायलट और किरोड़ी की प्रतिष्ठा दांव पर, SC-ST वर्ग के मतदाता सर्वाधिक, दस साल से कांग्रेस का कब्जा | विधानसभा उपचुनाव में वसुंधरा-पायलट की भूमिका होगी अहम, बीजेपी-कांग्रेस के ये दिग्गज भी दिखाएंगे अपना दम! | करंट से युवक की मौत, मासूमों के सिर से उठा पिता का साया गम मे बदली दिवाली की खुशियां | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला |