मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने UP-MP में दंगा आरोपियों पर बुलडोजर चलाने पर साधा निशाना

जयपुर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने UP-MP में दंगा आरोपियों पर बुलडोजर चलाने पर निशाना साधा हैं। गहलोत ने बीजेपी सरकारों पर निर्दोष लोगों पर बुलडोजर चलाने का आरोप लगाया है। इंटक (इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस ) की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में सोमवार को गहलोत ने कहा- करौली में बिना मतलब दंगे हो गए। ये लोग जान-बूझकर उसे लंबा खींच रहे हैं। इनको समझ में नहीं आ रहा कि इनके शासित राज्यों में बुलडोजर चल रहे हैं। UP-MP में निर्दोष लोगों पर बुलडोजर चल रहे हैं। उनकी परवाह नहीं है। यहां राजनीति कर रहे हैं। गहलोत ने कहा- यह 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले की तैयारी शुरू हो गई है, इसलिए ये लोग जानबूझकर इस तरह का माहौल बना रहे हैं। यह खतरनाक माहौल है। आज धर्म के नाम पर राजनीति की जा रही है। हिंदू-मुस्लिम करके चुनाव जीतना चाहो, वह आसान काम है। बीजेपी के लोग नोन इश्यू को इश्यू बना रहे हैं और इश्यू को नोन इश्यू में बदल रहे हैं। CM ने कहा- अभी देश में खतरनाक माहौल है। हिंसा का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। आज देश में क्या हो रहा है? सत्ता में बैठे लोग लोकतंत्र के नाम पर जीतकर तो आ गए, लेकिन उनका लोकतंत्र में कोई यकीन नहीं है। हिंसा करने वाले असामाजिक तत्व हैं। प्रधानमंत्री को आगे बढ़कर यह कहना चाहिए। सोनिया गांधी ने भी लेख लिखकर यही सुझाव दिया है। ये लोग जान-बूझकर खतरनाक माहौल बना रहे हैं। जब सब शांति से रहेंगे तभी देश में विकास होगा और देश एक व अखंड रहेगा। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दौसा सीट पर पायलट और किरोड़ी की प्रतिष्ठा दांव पर, SC-ST वर्ग के मतदाता सर्वाधिक, दस साल से कांग्रेस का कब्जा | विधानसभा उपचुनाव में वसुंधरा-पायलट की भूमिका होगी अहम, बीजेपी-कांग्रेस के ये दिग्गज भी दिखाएंगे अपना दम! | करंट से युवक की मौत, मासूमों के सिर से उठा पिता का साया गम मे बदली दिवाली की खुशियां | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला |