एक दुल्हन ने अपने होने वाले पति को स्टेज पर मारा थप्पड़

हमीरपुर. उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक दुल्हन ने अपने होने वाले पति को स्टेज पर ही पीट दिया। दूल्हे ने जैसे ही दुल्हन के गले में वर माला डाली, वैसे ही दुल्हन ने लगातार 4 से 5 थप्पड़ दूल्हे के गाल पर जड़ दिए। इसके बाद वहां से चली गई। बताया जा रहा है कि दूल्हा काफी नशे में था और ठीक से स्टेज पर खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। दूल्हे के दोस्त मजाक कर रहे थे, इसी बात पर दुल्हन को गुस्सा आ गया और उसने दूल्हे को पीट दिया। घटना हमीरपुर के स्वासा गांव की है। दूल्हा बारात लेकर जालौन से आया था। दुल्हन जैसे ही थप्पड़ मारकर गई, दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। इसी बीच किसी ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया। बाद में काफी मशक्कत के बाद लड़की शादी के लिए तैयार हुई। बाद में दोनों की शादी कराई गई। लोगों ने बताया कि बारात के आने के बाद खुशी का माहौल था। सब लोग डांस कर रहे थे। तभी वर माला के लिए जैसे ही दुल्हा स्टेज पर गया विवाद शुरू हो गया। घटना के बारे में कोई भी परिवार वाला कुछ नहीं बता रहा है। लड़की का नाम रोशनी है और दूल्हे का नाम रविकांत है। लोगों का कहना है कि रोशनी व्यवहार से अच्छी लड़की है। उसका लोगों से बर्ताव भी अच्छा है। लड़के की तरफ से जरूर कोई गलती हुई होगी, तभी उसने थप्पड़ मारा है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर |