पंजाब पुलिस मशहूर कवि कुमार विश्वास के पहुंची घर

चंडीगढ़. आम आदमी पार्टी के खिलाफ टिप्पणियों के मामले में पंजाब पुलिस मशहूर कवि कुमार विश्वास के घर पहुंची। विश्वास ने खुद उनके गाजियाबाद स्थित घर पहुंची पुलिस की तस्वीरें पोस्ट की हैं। उनके खिलाफ थाना सदर रोपड़ में केस दर्ज किया गया है। पुलिस की एक टीम उन्हें नोटिस तामील करने पहुंची और उन्हें 26 अप्रैल को रोपड़ थाने में पेश होने को कहा गया है। रोपड़ के SP (डी) हरबीर अटवाल ने इसकी पुष्टि की। पुलिस ने विश्वास को कहा कि उन्होंने केजरीवाल पर खालिस्तान समर्थक होने के आरोप लगाए थे, उसके संबंध में सबूत पंजाब पुलिस को देकर जांच में सहयोग करें। इसी केस में अलका लांबा को भी नोटिस जारी कर पेश होने को कहा गया है। खास बात यह है कि पुलिस ने इस मामले में शिकायतकर्ता का नाम छुपा रखा है। कुमार विश्वास के खिलाफ पंजाब के रोपड़ जिले के थाना सदर में केस दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ IPC की धारा 153, 153A, 505, 505(2),116 r/w, 143, 147, 323, 341, 506 और 120बी और 125 रिप्रजेंटेशन ऑफ पीपुल्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। रोपड़ सदर थाने के इंस्पेक्टर सुमित मोर की अगुआई में पंजाब पुलिस ने कुमार के मैनेजर को नोटिस रिसीव करवाया है। इसी FIR में कांग्रेस नेता अलका लांबा को भी शामिल किया गया है। लांबा पर भी यही आरोप है कि उन्होंने अलग-अलग चैनलों में इंटरव्यू देकर केजरीवाल के खिलाफ भड़काऊ बयान दिए। आप पर अलगाववादी तत्वों के साथ संबंध के आरोप लगाए। जिससे पंजाब का माहौल खराब होने की आशंका है। लांबा के घर के बाहर भी नोटिस लगा दिया गया है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दौसा सीट पर पायलट और किरोड़ी की प्रतिष्ठा दांव पर, SC-ST वर्ग के मतदाता सर्वाधिक, दस साल से कांग्रेस का कब्जा | विधानसभा उपचुनाव में वसुंधरा-पायलट की भूमिका होगी अहम, बीजेपी-कांग्रेस के ये दिग्गज भी दिखाएंगे अपना दम! | करंट से युवक की मौत, मासूमों के सिर से उठा पिता का साया गम मे बदली दिवाली की खुशियां | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला |