प्रशांत किशोर की कांग्रेस और सहयोगी दलों में एंट्री और उनके फार्मूले पर सुधार करने से पहले ही उठने लगे सवाल

जयपुर. प्रशांत किशोर की कांग्रेस और सहयोगी दलों में एंट्री और उनके फार्मूले पर सुधार करने से पहले ही सवाल उठने लगे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नजदीकी तकनीकी शिक्षा मंत्री सुभाष गर्ग ने नाम लिए बिना प्रशांत किशोर पर निशाना साधा है। सुभाष गर्ग ने आज सुबह ट्वीट किया- किसी संगठन को मज़बूत व ताकतवर केवल नेतृत्व व कार्यकर्ता ही बना सकते हैं। कोई सलाहकार व सर्विस प्रोवाइडर नहीं। नेतृत्व को चाणक्य की जरूरत है न कि व्यापारी की। गर्ग के इस ट्वीट को प्रशांत किशोर पर हमला माना जा रहा है। सुभाष गर्ग से जब इस ट्वीट पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मायने निकालने के लिए लोग स्वतंत्र हैं। गर्ग ने पीके का नाम नहीं लिया। गर्ग के इस ट्वीट के बाद सियासी हलकों में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सीएम खेमे के मंत्री गर्ग का सलाहकार, सेवा प्रदाता और व्यापारी जैसे शब्द इस्तेमाल करना सीधा प्रशांत किशोर की तरफ इशारा है, क्योंकि हाल के दिनों में राजस्थान में तो ऐसा कोई इशू आया नहीं है। यहां चाणक्य शब्द सीएम अशोक गहलोत के लिए इस्तेमाल किया गया है। सुभाष गर्ग आरएलडी कोटे से गहलोत सरकार में मंत्री हैं। वे लंबे समय से सीएम से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सीएम खेमे का कोई मंत्री इशारों में बिना किसी सियासी मकसद के ट्वीट नहीं करेगा। जानकार इसे चिंतन शिविर से पहले टेस्ट फायर के तौर पर मान रहे हैं। कांग्रेस में कई वरिष्ठ नेता प्रशांत किशोर के फार्मूले से लेकर उन्हें बड़ी भूमिका दिए जाने से सहमत नहीं है। गर्ग के इस ट्वीट को उन्हीं नेताओं की तरफ से टेस्ट फायर के तौर पर देखा जा रहा है। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |