राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार हुईं अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा

मुंबई. राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार हुईं अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने आरोप लगाया था कि अरेस्ट करने के बाद उन्हें पूरी रात पानी नहीं दिया गया। उन्होंने यह भी कहा था कि अनुसूचित जाति का बताकर उन्हें रात भर वॉशरूम इस्तेमाल नहीं करने दिया गया। हालांकि मंगलवार को मुंबई पुलिस कमिश्नर ने एक वीडियो जारी कर इस आराेप को गलत करार दिया। कमिश्नर संजय पांडे ने वीडियो के आधार पर दावा किया है कि राणा दंपती गिरफ्तारी के बाद पुलिस स्टेशन में आराम से बैठे थे। उन्हें चाय भी ऑफर की गई थी। राणा दंपती पर दर्ज राजद्रोह के मामले में MP/MLA कोर्ट में अब 29 अप्रैल को सुनवाई होगी। दोनों ने राजद्रोह की याचिका खारिज करने और जमानत देने की मांग को लेकर याचिका दायर की है। नवनीत राणा के वकील रिजवान मर्चेंट ने कहा- आज अदालत के पास बहुत पेंडिंग केस थे, जिसके बाद उनके आग्रह पर हम इस बात पर राजी हो गए हैं कि जमानत अर्जी पर 29 अप्रैल को सुनवाई होगी।' इस बीच अपने ऊपर हुए हमले के मामले में पुलिस के खिलाफ FIR दर्ज करवाने बीजेपी नेता किरीट सोमैया मुंबई के खार पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। हालांकि तकरीबन एक घंटे पुलिस स्टेशन में बिताने के बावजूद उनकी FIR नहीं दर्ज की गई। उनका आरोप है कि मुंबई पुलिस एक फेक FIR की कॉपी मीडिया में सर्कुलेट कर रही है। इस दौरान सोमैया ने कहा कि उन पर जो हमला हुआ, उसकी पटकथा 'मातोश्री' में लिखी गई थी। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |