राजस्थान के शिक्षा विभाग में बढ़ता विवाद

जयपुर. राजस्थान के शिक्षा विभाग में विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं के बाद अब राजस्थान में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर केंद्र और राज्य सरकार आमने-सामने हो गए है। केंद्र सरकार ने राजस्थान के शिक्षा विभाग से 12वीं कक्षा के पेपर में कांग्रेस से सबंधित 6 सवालों को लेकर जवाब मांगा है। केन्द्र के इस लैटर के बाद राजनीति गरमा गई है। दरअसल, पिछले दिनों राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित 12वीं कक्षा के राजनीतिक विज्ञान के पेपर में कांग्रेस पार्टी की 6 उपलब्धियों के बारे में सवाल पूछा गया था। इसके बाद 12वीं का पेपर सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुआ। प्रदेश बीजेपी ने इस पूरे मामले पर कांग्रेस पर जमसर निशाना भी साधा। अब केंद्र सरकार ने इस पूरे मामले में राजस्थान सरकार से मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर जवाब मांगा है। जिसको लेकर शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने नाराजगी जाहिर की है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने राजस्थान के शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर कहा है कि 12वीं कक्षा के राजनीतिक विज्ञान के पेपर में कांग्रेस पार्टी की 6 उपलब्धियों के बारे में पूछा गया था। प्रश्न पत्र की प्रासंगिक प्रतियों के साथ मीडिया के एक वर्ग में समाचार प्रकाशित हुआ है। इस समाचार को लेकर राज्य सरकार की टिप्पणियां और संबंधित जानकारी विभाग को भेजी जाए। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |