बाइडेन ने यूक्रेन की मदद के लिए अमेरिकी कांग्रेस के सामने 33 अरब डॉलर का प्रस्ताव रखा

नई दिल्ली. रूस-यूक्रेन युद्ध को आज 65 दिन हो चुके हैं। रूसी हमले की वजह से यूक्रेन का इन्फ्रास्ट्रक्चर बुरी तरह से तबाह हो चुका है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन की मदद के लिए अमेरिकी कांग्रेस के सामने 33 अरब डॉलर का प्रस्ताव रखा है। इस रकम में से 20 अरब डॉलर सैन्य सहायता के लिए और 8.5 अरब डॉलर यूक्रेनी सरकार के लिए और बाकी के 3 अरब डॉलर लोगों की मदद के लिए दी जा सकती है। दूसरी तरफ यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस बीते दिन यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे। यहां उन्होंने शहर के अलग अलग हिस्सों का दौरा किया और युद्ध अपराधों के लिए जिम्मेदारी तय करने की मांग की। यूएन चीफ के कीव दौरा के दौरान ही शहर पर रूसी हमले शुरू हो गए हैं। शहर के मिलिट्री एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया कि बीते दिन रूसी सेना ने शहर पर 3 मिसाइल दागी। यूक्रेन युद्ध की आंच अब यूक्रेन के पड़ोसी देशों तक भी पहुंचने लगी है। बुल्गारिया और इजराइल ने बीते दिन अपने नागरिकों को मोल्दोवा और ट्रांसनिस्ट्रिया छोड़ने की एडवाइजरी जारी की है। इससे पहले अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस और कनाडा ने भी अपने नागरिकों को मोल्दोवा छोड़ने के लिए कहा था।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |