ख्वाजा नगरी अजमेर में बीते 63 साल में अप्रैल का सबसे गर्म दिन

जयपुर. राजस्थान में तेज गर्मी और बिजली कटौती ने लोग परेशान हो गए हैं। गुरुवार को राज्य के 11 शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड हुआ। ख्वाजा नगरी अजमेर में बीते 63 साल में अप्रैल का सबसे गर्म दिन रहा। जहां अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। राजधानी जयपुर में बीती रात न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर रिकॉर्ड हुआ। जो इस गर्मी के सीजन की सबसे गर्म रात रही। मौसम केन्द्र जयपुर के डायरेक्टर राधेश्याम शर्मा की माने तो हीट वेव की स्थिति अगले 3 दिन बने रहने की संभावना है। आखातीज से प्रदेश के मौसम में बदलाव होगा। तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। जयपुर मौसम केंद्र से जारी रिपोर्ट को देखें तो अजमेर में साल 1958 में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जो अप्रैल महीने का सबसे गर्म दिन था। इसके बाद कल अजमेर में तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ, जो इसके बाद सबसे ज्यादा तापमान है। उदयपुर को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों में कल दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर रहा। अलवर, बीकानेर, चूरू, गंगानगर, धौलपुर, बारां, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, सवाई माधोपुर, बांसवाड़ा और करौली में कल दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। धौलपुर कल सबसे गर्म रहा, जहां का अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि सबसे गर्म रात जयपुर में रही, जहां न्यूनतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |