सहरसा. बिहार के सहरसा से एक दरोगा का थाने में बॉडी मसाज करवाते वीडियो सामने आया है। वह बिना कपड़ों के बैठा है और एक महिला उसकी मालिश कर रही है। दूसरी महिला उसके सामने कुर्सी पर बैठी हुई है। दरोगा मसाज कराते-कराते किसी से फोन पर बात कर रहा है। महिला की मदद करने का भरोसा दे रहा है। इस दौरान कमरे में एक रस्सी पर उसकी वर्दी भी टंगी दिख रही है। दरोगा का नाम शशि भूषण सिन्हा है। वह नवहट्टा थाने में पदस्थ था। वीडियो सामने आने के बाद गुरुवार को एसपी ने उसे सस्पेंड कर दिया। सूत्रों के अनुसार यह वीडियो करीब 2 महीने पहले का है। वीडियो में दिख रही महिला बकुनियां की रहने वाली हैं। कुछ महीने पहले उसका भाई बकुनियां आया था। जहां किसी युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया था। इसके बाद उसके खिलाफ डरहार चौकी में आवेदन दिया गया था। उसी केस को रफा-दफा कराने के लिए महिला दरोगा के पास गई थी। दैनिक भास्कर ने शशि भूषण सिन्हा के मोबाइल पर कई बार संपर्क करने की कोशिश की। ताकि उनका पक्ष भी लिया जा सके। लेकिन दरोगा ने फोन रिसीव नहीं किया। महिलाएं केस खत्म करवाने के लिए बार-बार थाने आ रही थीं। दरोगा ने इसी मजबूरी का फायदा उठाना शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि दरोगा महिला को अक्सर अपने आवास पर बुलाता था। जहां उससे तेल मालिश करवाता था। इसमें एक चौकीदार की भी भूमिका संदिग्ध है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.