दिवालिया होने की कगार पर खड़े श्रीलंका में जल्द ही नई अंतरिम सरकार बनेगी

नई दिल्ली. दिवालिया होने की कगार पर खड़े श्रीलंका में जल्द ही नई अंतरिम सरकार बनेगी। अब तक जिद पर अड़े राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे अपने भाई और प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे को हटाने के लिए तैयार हो गए हैं। इसके साथ ही पूरी कैबिनेट का भी इस्तीफा लिया जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री मैत्रीपाला सिरिसेना ने राष्ट्रपति गोटबाया से बातचीत के बाद इसकी जानकारी दी। अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि कैबिनेट के इस्तीफे कब होंगे और नई सरकार का गठन कब तक होगा। इस बीच, श्रीलंका में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी हैं। श्रीलंका अपने इतिहास के सबसे खराब आर्थिक दौर से गुजर रहा है और देश बिल्कुल आर्थिक रूप से दिवालिया होने की कगार पर पहुंच गया है। देश में प्रदर्शन हो रहे हैं। विपक्षी दल भी सरकार की मदद को तैयार नहीं हैं। उनकी मांग है कि सबसे पहले कैबिनेट को इस्तीफा देना चाहिए और इसके बाद देश में अंतरिम सरकार बनाकर चुनाव कराए जाएं।बढ़ते विरोध की वजह से राष्ट्रपति गोटबाया दबाव में थे। शुक्रवार दोपहर मुख्य विपक्षी नेता मैत्रीपाला सिरिसेना ने उनसे मुलाकात की। इसके कुछ देर बाद सिरिसेना ने कहा- राष्ट्रपति गोटबाया प्रधानमंत्री और पूरी कैबिनेट को हटाने पर तैयार हो गए हैं।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |