दिलचस्प कहानियों से भरी दादा साहेब फाल्के की जिंदगी

नई दिल्ली. दादा साहेब फाल्के…ये उस इंसान का नाम है, जिसे फादर ऑफ इंडियन सिनेमा कहा जाता है। गुलाम भारत का पहला इंसान जिसने अपनी पहली फिल्म बनाने के लिए प्रॉपर्टी और पत्नी के जेवर तक गिरवी रखे। ये फिल्म बनाने के लिए स्ट्रगल इस कदर था कि फिल्म में हीरोइन बनने से वेश्याओं ने भी इनकार कर दिया। एक लड़के को ही हीरोइन बनाया। ऐसा एक बार नहीं, बल्कि कई बार हुआ। फिल्म में औरतें नहीं होती थीं तो खुद ही सेट पर साड़ी पहनकर लड़कों को लड़कियों जैसी एक्टिंग सिखाते थे। ऐसी कई दिलचस्प कहानियों से भरी है दादा साहेब फाल्के की जिंदगी। दादा साहेब फाल्के वो शख्स हैं, जिनके नाम पर भारतीय सिनेमा का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार दिया जाता है, लेकिन अपने जीवन काल में उन्हें कोई अवॉर्ड नहीं मिला। एक पुजारी के घर में जन्मा साधारण सा लड़का अपने भारतीय सिनेमा का जनक बन गया। 30 अप्रैल 1870 को महाराष्ट्र के नासिक के पास त्र्यंबक क्षेत्र में धुंडिराज गोविंद फाल्के का जन्म हुआ। पिता गोविंद सदाशिव फाल्के पुजारी थे। घर लोअर मिडिल क्लास जैसा था। दादा साहेब फाल्के के 6 भाई-बहन और थे। पिता संस्कृत के विद्वान थे, इसलिए घर में पौराणिक कथाओं को बचपन से ही सुनते रहते थे। पिता को बॉम्बे (अब मुंबई) के विल्सन कॉलेज में संस्कृत के प्रोफेसर की नौकरी मिल गई तो परिवार बॉम्बे शिफ्ट हो गया। यहीं, 1885 में सर जेजे स्कूल ऑफ आर्ट्स में दाखिला ले लिया। यहां पेंटिंग और फोटोग्राफी सीखी। इसी दौरान उनकी शादी भी करा दी गई। मुंबई में फोटोग्राफी में कोई मौका नहीं मिला। प्रिंटिंग प्रेस में भी काम किया, लेकिन वो भी रास नहीं आया। नतीजा ये हुआ कि घर चलाने में दिक्कत होने लगी। तब फाल्के मुंबई से गोधरा आ गए। यहां फोटोग्राफी में हाथ आजमा ही रहे थे कि सन 1900 में गोधरा में प्लेग फैल गया। पहली पत्नी और बेटा भी इसके शिकार हो गए। फाल्के अकेले रह गए।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |