बढ़ते तापमान और तेज हवाओं के कारण लगभग पूरा उत्तर भारत लू के चपेट में

नई दिल्ली. सूरज लगातार आसमान से आग उगल रहा है। बढ़ते तापमान और तेज हवाओं के कारण लगभग पूरा उत्तर भारत लू के चपेट में है। सबसे ज्यादा तापमान उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के बांदा जिले का रहा। यहां तापमान 47 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। दिल्ली, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश में तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। अप्रैल महीने में गर्मी ने 122 साल के रिकॉर्ड तोड़ दिए। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में अप्रैल महीना सबसे गर्म रहा। उत्तर पश्चिम के 9 राज्यों जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में अप्रैल का औसत तापमान 35.900 (न्यूनतम-अधिकतम का औसत) दर्ज हुआ, जो सामान्य से 3.35 डिग्री अधिक था। इसी तरह मध्य भारत के 6 राज्यों गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, मप्र, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में औसत तापमान 37.780 दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.490 अधिक था। मौसम विभाग 1901 से मौसम संबंधी आंकड़े जमा कर रहा है। उसके बाद पहली बार अप्रैल इतना गर्म रहा। 2 मई से ही गर्मी कम होने लगेगी। पूरे महीने में देशभर में कई जगह तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं। 5 मई के बाद बंगाल की खाड़ी में साइक्लोन बनने के आसार हैं। इसके असर से आधे भारत में बारिश होगी। मई का तीसरा हफ्ता सबसे ठंडा रह सकता है। लेकिन, गुजरात, राजस्थान और पंजाब में राहत नहीं मिलेगी।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |