आज से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले

गंगोत्री धाम. आज से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल गए। दिन में 11.15 बजे गंगोत्री धाम और दोपहर 12.15 बजे यमुनोत्री धाम के कपाट पूरे विधि विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए दिए गए। इसके साथ ही चार धाम यात्रा शुरू हो गई। दोनों ही धामों के लिए अब तक 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराए हैं। हम ऋषिकेश से गंगोत्री के लिए सुबह ही निकल पड़े। शहर के जाम से जूझते हुए हम बाहर निकले। शहर से निकलते ही डबल लेन की अच्छी सड़कें और खूबसूरत वादियों ने हमारा स्वागत किया। करीब सवा दो घंटे बाद हम चंबा टनल पहुंचे। ऑल वेदर प्रोजेक्ट के तहत चंबा में कुछ समय पहले ही ये शानदार टनल खोली गई है। इस टनल के खुल जाने से यहां लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिल गई है। यहां रुक कर लोग सेल्फी लेते नजर आए। टनल पार करने के कुछ देर बाद ही हमारा सामना डेंजर जोन से हुआ। पिछले मॉनसून में उत्तराखंड में जगह- जगह लैंडस्लाइड हुई थी, बड़े- बड़े पत्थर सड़कों पर आ गिरे थे। उनका मलबा अब तक यहां मौजूद है। रास्ते में बड़े बड़े पत्थरों को हटाने का काम अब भी चल ही रहा है। चंबा से धरासू बैंड के बीच लगभग 80 किलोमीटर की सड़क काफी खराब हालत में है। जगह-जगह JCB से मलबा हटाने का काम जारी है। इसके चलते बीच-बीच में कई जगहों पर जाम लग जाता है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |