दंगों का ऐसा डर बच्चे एग्जाम देने भी नहीं पहुंचे

जोधपुर. जोधपुर शहर में अब उपद्रव नहीं है। माहौल शांत हो चुका है। लेकिन, इन दंगों और दहशत का डर अब लोगों के जहन में बैठ चुका है। बुधवार को सुबह मामला शांत था। इसके बाद भी कई बच्चे स्कूल में एग्जाम देने नहीं पहुंचे। पेरेंट्स ने उन्हें स्कूल भी नहीं भेजा। क्योंकि डर था कि कब-कैसे फिर दंगे भड़क जाए। इस बीच दैनिक भास्कर की टीम दंगा प्रभावित इलाके में पहुंची। यह वो ही इलाका था जहां पर दंगाइयों ने एक के बाद एक दो बाइक को आग लगा दी थी। इसी के सामने श्री सुमेर पुष्टिकर स्कूल है। स्कूल के ही सामने सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास का मकान भी है। दरअसल, दंगों के बाद जोधपुर शहर के 10 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया। यह स्कूल भी कर्फ्यू प्रभावित एरिया में है। बुधवार को 11वीं क्लास के 64 बच्चों का हिंदी का एग्जाम था। लेकिन, मंगलवार को हुए दंगों के बाद पेरेंट्स ने बच्चों को स्कूल भी नहीं भेजा। सुबह करीब 9 बजे तक 20 बच्चे ही एग्जाम देने आए। इस पर प्रिंसिपल नीतू पुरोहित ने एक-एक पेरेंट्स को कॉल किया और बच्चों को एग्जाम देने के लिए मोटिवेट किया। लेकिन, डर के मारे पेरेंट्स ने एग्जाम दिलाने से ही मना कर दिया। प्रिंसिपल नीतू पुरोहित ने बताया कि हमने एक-एक बच्चे के पेरेंट्स से बात की और उनके सिक्योरिटी की जिम्मेदारी ली। तब जाकर पेरेंट्स बच्चों को स्कूल तक छोड़ने आए। प्रिंसिपल ने बताया कि दंगाें के कारण पहली बार एग्जाम पैटर्न में बदलाव करना पड़ा। पहले 8 बजे तक एंट्री देकर 5 मिनट में एग्जाम शुरू कर दिया जाता था। लेकिन, बुधवार को जैसे-जैसे बच्चे आ रहे थे। उन्हें एग्जाम दिलाया गया। उन्होंने बताया कि स्कूल आने के बाद भी वे डरे हुए थे। एग्जाम देने के लिए भी एक बार मना कर चुके थे। उन्हें समझाया गया और एग्जाम दिलवाया गया।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |